लखनऊ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 70 जिलों के लिए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। जिसमें सवर्णों की संख्या सबसे ज्यादा है। हालांकि इसमें ओबीसी को भी तरजीह 55 फीसदी से ज्यादा सवर्ण जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बनाए गए हैं ।जबकि लगभग 35 फीसदी ओबीसी और 10 फीसदी दलित नेताओं का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यूपी में बीजेपी के 98 संगठनात्मक जिलों में से 70 जिलाध्यक्ष महानगर अध्यक्ष की घोषणा की है।
35 फीसदी ओबीसी
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अभी दो साल बाकी हैं लेकिन सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है । बीजेपी जिलाध्यक्षों की जो नई सूची जारी की गई है उसमें सवर्णों का बोलबाला नजर आ रहा है। लगभग 55 फीसदी से ज्यादा सवर्ण जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बनाए।जबकि लगभग 35 फीसदी ओबीसी और 10 फीसदी दलित नेताओं का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सबसे ज्यादा महिलाओं की भागीदारी
सांसद और बीजेपी यूपी के प्रभारी महेंद्र नाथ पांडेय ने नए जिलाअध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कहा कि अभी 28 जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बनाए जाने बाकी हैं । महेंद्र पांडे ने कहा कि पहली लिस्ट में ही ओबीसी और दलितों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया है। बचे हुए 28 लोगों में सबसे ज्यादा ओबीसी दलित और महिलाओं की ही भागीदारी होगी।
22 दोबारा जिलाध्यक्ष बने
उत्तर प्रदेश में भाजपा जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी हो गई. इन 70 नामों में 25 Obc, अनुसूचित जाति के छह और सामान्य वर्ग के 39 चेहरे हैं । इसमें 19 ब्राह्मणों ने बाजी मारी है। 70 नामों से 22 भाजपा नेता दोबारा जिलाध्यक्ष बने हैं ।बीजेपी प्रदेश संगठन में 75 जिलों और 13 महानगर समेत 98 जिले माने जाते हैं. प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 50 जिलों में अध्यक्षों का निर्वाचन होना जरूरी होता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन का रास्ता साफ हो जाएगा ।भाजपा जिलाध्यक्ष की नई सूची में छह महिलाएं हैं।
कानपुर देहात में OBC महिला
भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर देहात में ओबीसी महिला नेता रेणुका सचान को जिला अध्यक्ष नियुक्त कर बड़ा दांव खेला है। इससे पार्टी को महिला और ओबीसी वोट बैंक मजबूत करने में मदद मिलेगी भोगनीपुर विधानसभा के गुरुगांव की रहने वाली रेणुका सचान 2014 से पार्टी में सक्रिय हैं और कई अहम पदों पर रह चुकी हैं ।अब उनकी जिम्मेदारी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने की होगी ।2027 का विधानसभा चुनाव चुनौतीपूर्ण रहेगा, ऐसे में देखना होगा कि उनकी रणनीति क्या रंग लाती है।
मैनपुरी में ममता लोधी जिलाध्यक्ष
मैनपुरी में भाजपा की नई जिलाध्यक्ष ममता लोधी की नियुक्ति पर समर्थकों में उत्साह है ।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का आभार जताते हुए कहा कि 33% महिला आबादी को भाजपा ने सम्मान दिया है. डिंपल यादव पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों की विचारधारा अलग है, लेकिन दोनों मैनपुरी की बहू हैं।
संतकबीरनगर में नीतू सिंह
भाजपा ने संतकबीरनगर में जिलाध्यक्ष पद पर नीतू सिंह की नियुक्ति की है। नीतू सिंह पूर्व में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रह चुकी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।