
The private part of the baby was bitten by 28 stitches with teeth
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के एक गांव में 22 फरवरी को पांच साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट से लेकर शरीर के कई हिस्सों को दांत से दरिंदा ने न केवल काटा बल्कि उससे रेप भी किया। वह लहूलुहान हालत में मिली। ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल के ICU में भर्ती बच्ची हर पल असहनीय पीड़ा से गुजर रही है। स्घानीय लोग अपराधी को फांसी को देने की मांग की है।
प्राइवेट पार्ट्स पर 28 टांके
डॉक्टर्स की टीम को उसके प्राइवेट पार्ट्स पर 28 टांके लगाने पड़े हैं। डॉक्टरों ने बताया कि चार दिन पहले जब बच्ची को यहां लाया गया था तो जान बचाना मुश्किल लग रहा था। हालांकि, अब उसकी हालत स्थिर है।बच्ची की हालत देखकर मां की आंखों से लगातार आंसू बह रहे हैं। उसका कहना है कि ऐसी हैवानियत करने वाले को फांसी हो या चौराहे पर खड़ा कर गोली मार दी जाए।
मासूम के शरीर पर कई घाव
कमलाराजा अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मासूम के शरीर पर कई घाव हैं। प्राइवेट पार्ट्स पर गहरी चोटों के निशान हैं। जैसे-तैसे बच्ची को हौसला दिया और एनेस्थीसिया देकर ऑपरेशन किया। अलग से मलद्वार भी बनाया गया।डॉक्टरों की टीम अब रोज उसके पास आती है। उसका हालचाल जानती है, लेकिन बच्ची कोई जवाब नहीं देती। खामोश रहती है। वो खुद नहीं समझ पा रही है कि आखिर उसके साथ ये क्या हो गया। करवट लेने की चाहत में थोड़ा हिलने पर भी शरीर का दर्द उसे रोने पर मजबूर कर देता है।
दरिंदे को चौराहे पर फांसी हो
पीड़िता की मां ने बातचीत में कहा- पास ही रहने वाले एक लड़के ने बेटी के साथ यह दरिंदगी की है। बच्ची छत पर खेल रही थी। होश में आने पर उसने बताया कि वो मुझे गोद में उठाकर ले गया। इसके बाद गंदी हरकत कर पीटा। इतना कहते हुए मासूम की मां रोने लगी।
हालत अब भी नाजुक
डॉक्टरों की टीम ने दो घंटे ऑपरेशन कर बच्ची की जान तो बचा ली लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ऑपरेशन पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. विनय माथुर, डॉ. चित्रांगद और स्त्री रोग विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने किया।गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि बच्ची का प्राइवेट पार्ट और मलद्वार बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थे। उसकी कोलोस्टॉमी भी की गई। बच्ची की बड़ी आंत को काटकर पेट पर अलग मलद्वार बनाया गया।