
The person providing cabin to couples arrested
रीवा। सिविल लाइन पुलिस ने दुष्कर्म मामले में आरोपी सहित रुतबा रेस्टोरेंट के संचालक सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया है। रेस्टोरेंट के संचालक ने मात्र 450 रूपए में रेस्टोरेंट में एक केबिन उपलब्ध करवाया था। जहां किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया।
होटल संचालक को आरोपी बनाया
होटल कालेज चैराहा के पास एक रुतबा होटल है। जिसके संचालक सौरभ ंिसह को पुलिस ने आरोपी बनाया है और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दुष्कर्म का आरोपी रिश्तेदार ही है। जिसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता के मेडिकल के बाद शनिवार देर रात मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी ने झिरिया नाले के अलावा एक रेस्टोरेंट में ले जाकर भी उसी युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने होटल के संचालक को भी दुष्कर्म मामले में आरोपी बनाया है।
छोटे छोटे कैबिन बनाए
सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने कहा कि आरोपी पीड़िता को लगभग 3 वर्षों से जानता है। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर शिकायत करने थाने पहुंचे। नाबालिग आरोपी थाना क्षेत्र के बरहा गांव का निवासी है। आरोपी के साथ रुतबा होटल के संचालक सौरभा सिंह को भी गिरफ्तार किया। इसलिए कि उसने 450 रुपए लेकर कैबिन उपलब्ध कराया।रेस्टोरेंट संचालक सौरभ सिंह ने ऊपरी मंजिल पर छोटे छोटे केबिन बनवा रखे थे, जिन्हें वह कपल्स को किराए पर देता था। पुलिस ने सौरभ सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।