
The mother of two children ran away with lover by threatending to bury in a blue drum
राष्ट्रमत न्यूज,कोरबा(ब्यूरो)। इश्क करने की उम्र नहीं होती, लेकिन इश्क की उम्र होती है। यह बात रूखसाना के इश्क़ से समझा जा सकता। दो बच्चों की माॅ रूखसाना अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी सूरज महतो के साथ भाग गयी। पति संजय जांगड़े को पता था कि, उसकी पत्नी का अफेयर सूरज महतो से चल रहा है। जब उसने अपनी पत्नी को ऐसा करने से मना किया तो उसने दो टुक कहा, मुझे रोकने की कोशिश किये तो तुम्हारा भी हश्र नीले ड्रम वाली कहानी जैसा कर दूंगी और बच्चों को भी मार दूंगी। अब पत्नी अपने प्रेमी के संग फरार हो गयी है। संजय जांगड़े पुलिस से मदद मांगने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।
लव मैरिज की अब फिर लव हुआ
मानिकपुर पुलिसचौकी में संजय जांगड़े रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। संजय आउट सोर्सिग कंपनी में ड्राइवर है।रूखसाना से 2017 में उन्होंने लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। एक 6 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। रुखसाना ने अपने दोनों मासूम बच्चों को भी छोड़ कर चली गई। पिछले कुछ समय से रूखसाना का व्यवहार बदल जाने पर संजय को शक हुआ। और फिर उस शक की पड़ताल की।
नीला ड्रम में दफनाने की धमकी
संजय जांगड़े जब रूखसाना के मोबाइल की काॅल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि वो संजय महतो से बातेें करती है। जो कि बिहार का है। पास ही एक दुकान में काम करता है। दुकान पर ही रूखसना से मुलाकात हुई। उसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगी। लव मैरिज वाली रूखसाना को एक बार फिर लव हो गया। संजय जांगड़े ने रूखसाना को मना किया। समझाया। मगर उसने दो टुक कह दिया कि मेरे इश्क़ की राह में रोड़ा बनोगे तो तुम्हें भी नीले ड्रम वाली कहानी की तरह बना दूंगी।और बच्चों को भी मार दूंगी। बता दें कि उस समय उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की नृशंस हत्या के बाद पत्नी और उसके बायफ्रेंड ने शव को नीले ड्रम में डालकर रखा था। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नीले प्लास्टिक के ड्रमों वाले मीम्स और पोस्ट शेयर किए जा रहे थे। रूखसाना की धमकी से संजय जांगड़े संशय में पड़ गये। और वो तब थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहंुचे जब वो उनके घर से भाग गयी।
प्रेमी के संग चली गयी
इसके बाद भी संजय ने 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक बार बार रुखसाना को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और आखिरकार अपने प्रेमी सूरज महतो के पास चली गई। इसके बाद पति ने मानिकपुर चैकी में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।मानिकपुर चैकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि पत्नी और उसका प्रेमी दोनों मानिकपुर चौकी आए हुए थे, जहां पत्नी आपसी सहमति से प्रेमी के साथ चली गई है। अब संजय जांगड़े सबसे कहते फिर रहे हैं कि लव मैरिज कभी नहीं करना। ऐसी लड़की कभी भी धोखा दे सकती है।