
The least literate in bujapur ,dantevada
राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। भारत में सबसे कम साक्षरता वाला और गरीब राज्य का जिक्र होता है तो बिहार का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन कम साक्षर वाला जिला मध्यप्रदेश में अलीराजपुर है। वहीं छत्तीसगढ़ में बीजापुर दूसरे नम्बर और तीसरे नम्बर पर दंतेवाड़ा है। जाहिर सी बात है कि दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है बावजूद इसके विकास की बड़ी बड़ी बातें करती है सरकार। मगर अपने ही राज्य के लोगों को शिक्षित नहीं कर पा रही है,यह दुर्भाग्य है।
एमपी का कम पढ़ा लिखा जिला
भारत में सबसे कम पढ़ा लिखा जिला मध्य प्रदेश का अलीराजपुर है। यहां का साक्षरता दर मात्र 36.10 प्रतिशत है। 2011 के जनगणना के मुताबिक अलीराजपुर में सबसे कम पढ़े लिखे लोग रहते हैं। इसकी औसत साक्षरता दर मात्र 36.10 प्रतिशत है।
शिक्षा में सबसे पीछे है अलीराजपुर
मध्य प्रदेश के इस जिले में शिक्षा की कमी सबसे बड़ी समस्या है। यहां पुरुषों की साक्षरता दर 51.92 प्रतिशत है, जबकि महिलाओं की साक्षरता दर 35.54 प्रतिशत है।इसके लिए स्कूलों की कमी, पढ़ाई के संसाधनों का अभाव और जागरूकता की कमी इसके लिए जिम्मेदार है।
बीजापुर दूसरे नम्बर पर
भारत का दूसरा सबसे कम शिक्षित जिला छत्तीसगढ़ का बीजापुर है। वहीं तीसरे स्थान पर दंतेवाड़ा जिला है। जबकि मध्य प्रदेश का झबुआ जिला चैथे स्थान पर है।
विकास से आज भी दूर है ये जिला
मध्य प्रदेश का अलीराजपुर आदिवासी बहुल जिला है। यहां के लोग आधुनिक खेती और रोजगार के नए साधनों से दूर हैं यहां सड़क पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
कब अलीराजपुर जिला बना
17 मई 2008 को झाबुआ से अलग होकर अलीराजपुर जिला बना। ये महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा के पास मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में स्थित है। इस जिले में 5 तहसील अलीराजपुर, जोबट, सोंडवा, कट्टीवाड़ा और चंद्र शेखर आजाद नगर और 288 ग्राम पंचायत हैै। वहीं कुल 552 गांव हैं।2011 की जनगणना के अनुसार अलीराजपुर जिले का कुल क्षेत्रफल 3182.00 वर्ग किमी है।