
The insult to the national anthem is not to be recorded- tejashwi

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान प्रधानमंत्री को भी घेरा और कहां की मुख्यमंत्री उनके लाडले हैं मगर राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर उन्होंने एक ट्वीट भी नहीं किया। तेजस्वी ने भाजपा को बड़का नौटंकी पार्टी बताते हुए कहा इनके दो-दो उप मुख्यमंत्री हैं, मगर वह भी घटना पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा- ‘बिहार के लिए कल काल दिवस था। PM मोदी के लाडले CM ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। लाडले CM पर PM क्या कहेंगे। भारत माता की जय करने वाले बीजेपी के दोनों डिप्टी CM गायब हैं।”कल हम सब का सिर झुक गया है। इंडिया की राजनीति में पहली ऐसी घटना है,जहां राष्ट्रगान का अपमान हुआ है। PM मोदी ने एक ट्वीट तक नहीं किए। CM नीतीश कुमार को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। राष्ट्रगान को अपमान करने वाले को तीन साल की सजा होती है।’
राबड़ी बोलीं- दूसरे अपने को कुर्सी सौंप दें
विधान परिषद में भी राष्ट्रगान के अपमान पर हंगामा हुआ। कार्यवाही के दौरान राबड़ी देवी का माइक बंद हो गया। उन्होंने माइक चालू कराने की मांग की। राबड़ी ने कहा- ‘अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिमाग खराब है, तो उनको गद्दी छोड़नी चाहिए और अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। बेटा नहीं बनता तो किसी दूसरे अपने को कुर्सी सौंप दें।’विधान परिषद में विपक्ष की नारेबाजी के बीच विधान परिषद सभापति ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है।
CM ने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया
विपक्षी की नारेबाजी पर BJP विधायक पवन जायसवाल ने कहा- ‘CM ने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया है। उनको कुछ याद आ गया होगा। राष्ट्रगान ध्यान में नहीं होगा तो दीपक कुमार को टोक दिया। फिर से वो राष्ट्र गान की मुद्रा में आ गए। विपक्ष का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करना चाहिए।’