
The idol of god broke with an ax
बालाघाट। किरनापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सुसवा में विनोद बनवाले मंदिर मे स्थापित भगवान मूर्तियों को कुल्हाड़ी मार कर तोड़ दिया। वह यह काम सुबह आठ बजे किया। लोगों ने पता किया किसने ऐसा किया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। इस घटना की सूचना सरपंच प्रकाश बाहे ने किरनापुर थाना को दिया।
ग्रामीण गुस्से में
पुलिस ने विनोद बनवाले को पकड़कर थाना ले आयी। ग्रामीण इस घटना से काफी आक्रोशित नजर आये। ग्रामीणो का कहना है कि इसकी हरकतें तनाव पैदा करने वाली पहले भी रही। पूर्व में इसने रोजगार सहायक सचिन शिवाले पर कुल्हाडी से हमला करने का प्रयास किया था। रोजगार सहायक को जान से मारने की धमकी दिया था। इसके अलावा पंचायत में भी तोड़फोड़ करके शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया था। लेकिन पुलिस ने उस दौरान कोई वैद्यानिक कार्यवाही नही की थी।