
The husband got his wife married to her lover,said,go happy,stay wherver
राष्ट्रमत न्यूज,जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक घटना ने समाज में नई बहस छेड़ दी है। यहां अरविंद ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी सौरभ से करा दी। अरविंद स्वयं मंदिर में उसके प्रेमी सौरभ को बुलाया और सबके सामने उसकी शादी करा दिया। प्रेमी ने उसके सामने उसकी पत्नी की मांग में सिन्दूर भरा। और फिर अरविंद ने आर्शीवाद देते हुए कहा, जाओं जहां भी रहो, खुश रहो। राजा रघुवंशी और मुस्कान कांड के बाद समझदार पति अपनी जान के लिए यह एक नया रास्ता निकाले हैं। अरविंद ने यह सब करने का फैसला कैसे किया अंत तक खबर को पढ़िये। हो सकता है ऐसी घटना आप के साथ या आपके परिवार में और दोस्तों के साथ घट सकती है। अब सात फेरे के मायने बदल गए हैं। नये जमाने के प्यार ने सात फेरे के वायदे का अलग थलग कर दिया है। जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील के सराय मोहिद्दीनपुर गांव का का यह मामला बहुत कुछ सीख देता है।
शादी के बाद नोएडा चला गया
दरअसल, अरविंद बिंद नामक व्यक्ति की शादी दो साल पहले सरायख्वाजा गांव की एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद अरविंद नोएडा में नौकरी करने चला गया और उनकी पत्नी गांव में ही रहती थी। इसी दौरान पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के ही सौरभ बिंद से शुरू हो गया, जो पिछले दो साल से चल रहा था।
पत्नी खाने में जहर न मिला दे
अरविंद ने कई बार अपनी पत्नी को इसके लिए मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। वह सौरभ बिंदू से लगातार बात कर रही थी। इससे परेशान होकर अरविंद अपनी पत्नी को साथ नोएडा ले गया। नोएडा पहुंचने के बाद भी पत्नी का व्यवहार नहीं बदला। उसने खाना-पीना छोड़ दिया। सिर्फ पति का भोजन बनाकर रख देती थी, लेकिन खुद नहीं खाती थी। पति को इस बात का डर सताने लगा कि कहीं पत्नी खाने में जहर न मिला दे, जिसके चलते वह बाहर खाना खाता था।
पत्नी के व्यवहार से तंग आकर
पत्नी के व्यवहार से तंग आकर अरविंद उसे लेकर वापस गांव आ गया। इसके बाद उसने प्रेमी सौरभ बिंद को बुलवाया और अपनी मौजूदगी में गांव के एक मंदिर में अपनी पत्नी की शादी उससे करवा दी, जिसका वीडियो सामने आया है। प्रेमी खुशी-खुशी महिला की मांग में सिंदूर भर रहा है। अरविंद ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया और कहा, “जाओ, जहां भी रहो, खुश रहो।”