
राष्ट्रमत न्यूज इंदौर(ब्यूरो)। दंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस की आरोपी उसकी पत्नी सोनम और कथित प्रेमी राज कुशवाह के बीच कथित प्रेम को जो प्रवाह था, वो अब पुलिस के शिकंजे में आने के बाद ठहर गया। दोनों अपना बचाव के लिए पुलिस को गुमराह करने लगे हैं। हत्या की बात सबने कुबूल कर ली है। लेकिन कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि, राजा रघुवंशी हत्या का मास्टर माइंड कौन है।राज कुशवाहा पुलिस को कह रहा है सोनम है। और सोनम कह रही है राज है। अभी पुलिस सभी से अलग अलग पूछ रही है। इसके बाद पुलिस सभी को आमने सामने पूछताछ करेगी।
सोनम और क्राइम नाॅवल
आठ दिन की रिमांड में पुलिस राजा रघुवंशी हत्या कांड के सभी साक्ष्य कोर्ट में पेश करने की कोशिश करेगी। राजा मडर्र मिस्ट्री की हिस्ट्री में अभी तक जो खुलासे हुए हैं, वो पुलिस के लिए काफी नहीं है। असली राज आना बाकी है। इसलिए कि सोनम ने जो व्यूह रचा है वो सुरेन्द्र मोहन पाठक या कहें जेम्बबांड की कहानी से कम नहीं है। आगे उसके बयान पुलिस को गुमराह करने वाले होंगे। ऐसा लगता है कि मानो सोनम क्राइम उपन्यास खूब पढ़ी हैं। या फिर गूगल की खूब मदद ली है राजा हत्या कांड के लिए। उसके बाद अपने बचाव के तरीके भी उसने ढूंढ रखे हांेगे।
कौन है मास्टर माइंड
पुलिस यह मान कर चल रही है कि सोनम और राजा कुश्वाहा के बीच दरार आ गयी है। लेकिन यह कितना सच है यह पूछताछ से पता चलेगा। वैसे पुलिस को दोनों राजा हत्या कांड का मास्टर माइंड बता रहे हैं।मेघालय के ईस्टर्न रेंज के क्प्ळ डेविस एनआर मारक ने कहा. दोनों में से कौन मास्टरमाइंड है। इसका खुलासा तब होगा जब उनका आमना.सामना कराया जाएगा। अभी उनसे अलग.अलग पूछताछ कर रहे हैं।
माना हत्या में थे शामिल
सोनम और राजा समेत पांचों आरोपियों से मेघालय पुलिस टुकड़ों टुकड़ों में पूछताछ कर चुकी है। ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डेविस एनआर मारक ने बताया कि अब पांचों से आफशियल पूछताछ होगी। इससे पहले जो पूछताछ हुई है। उसमें सभी ने हत्या में शामिल होने की बात कबूल की है। जहां तक मास्टरमाइंड की बात है तो सोनम ने बताया कि राज के कहने पर उसने पति राजा का मर्डर किया। जबकि राज का कहना है कि सोनम ने ही हत्या की पूरी प्लानिंग की थी।
मेघालय का शिपारा होम स्टे, इसी जगह पर सोनम और राजा 22 मई की रात रुके थे।
सोनम ने क्यों छोड़ा मंगल सूत्र
सोनम का दिमाग क्रिमनल से कम नहीं है। वो एक एक पल साजिश का जाल बुनती रही।22 मई की रात को राजा रघुवंशी और सोनम शिलॉन्ग के जिस शिपारा होम स्टे में ठहरे थेए सुबह साढ़े पांच बजे चेकआउट के समय सोनम ने एक बैग उसी होम स्टे में ही छोड़ दिया था। पुलिस जब होम स्टे संचालक से पूछताछ करने पहुंची थी। तब संचालक ने इस बैग के बारे में बताया था। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो इसमें सोनम का मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी मिली। ऐसा सोनम ने इसलिए किया कि राजा की हत्या के बाद वह बदहवास हालत में घर पहुंचे तो सभी को बता सके कि लुटेरों ने राजा की हत्या की। उसका मंगलसूत्र और अंगूठी छीन ली।
स्कूटी को 12 किलोमीटर दूर छोड़ा
राजा रघुवंशी ने जो स्कूटी किराए पर ली थी। उसमें जीपीएस ट्रैकर भी लगा था। ट्रैकर से पुलिस को ये समझने में मदद मिली कि ये स्कूटी 22 और 23 मई को किन.किन स्थानों से होकर गुजरी थी। इस रूट पर विशाल और आकाश की स्कूटी भी ट्रैक हुई।
पुलिस को ये भी पता चला कि 23 मई को दोपहर करीब 2 बजे राजा की हत्या कर दी गई तब भी ये स्कूटी शिलान्ग रूट पर सोहरा गांव के पास तक आई। इसे विशाल और आकाश ने सड़क किनारे छोड़ दिया। उस स्कूटी में चाबी भी लगी मिली थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों के साथ सोनम भी इसी स्कूटी से आई थी। पुलिस ने इसके सबूत भी जुटा लिए हैं।
क्या राज छूट सकता है!
खूनी मंडली की कुंडली धीरे धीरे खुलेगी। यदि चारों आरोपियों के बयान में सोनम को ही मास्टर माइंड बताया गया तब ही पुलिस की डायरी मजबूत होगी सोनम के खिलाफ। यदि ऐसा नहीं हुआ तो पुलिस की डायरी कमजोर हो जाएगी।इस हत्याकांड में राज कुशवाहा बरी हो सकता है,क्यों की राजा हत्याकांड में वो कहीं भी घटना स्थल में नहीं था। साथ ही दो अन्य आरोपी भी।