
The entire BJP insulted the countrys army-patel
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि डाॅ मोहन यादव सरकार के मंत्री विजय शाह ही नहीं,पूरी बीजेपी देश की सेना का अपमान की है। विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए जिस शब्द का इस्तेमाल किया है,कायदे से पीएम मोदी को उसे तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए था। डिप्टी सी.एम.जगदीश देवगोड़ा ने भी सेना का अपमान किया है। हाईकोर्ट यदि विजय शाह के मामले पर संज्ञान न लिया होता तो विजय शाह को बीजेपी तो माफ कर चुकी थी।
बीजेपी के मंत्री बताएं
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधान मंत्री और गृहमंत्री बताएं कि पहलगाम कांड के आतंकी अभी तक क्यों नहीं पकड़े गए? एक महीना होने को है। देश को बताएं वहां सुरक्षा के बंदोबस्त क्यों नहीं किये गए। सिक्योरिटी सिस्टम क्यों हटाया। देश को विदेश मंत्री यह बताएं कि पाकिस्तान पर हमला करने से पहले उसे क्यों बताया कि हम हमला करने जा रहे हैं। इससे यही लगता है कि देश के प्रधान मंत्री,गृहमंत्री और रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री की एक सुनियोजित साजिश थी पाकिस्तान पर हमला करने की घटना। और अब ऑपरेशन सिंन्दूर के जरिये बिहार चुनाव में वोट मांगेंगे। यह उनका सियासी हथकंडा है। बालाकोट हमले को भी उन्होंने चुनाव में भुनाया।
देश को गुमराह कर रहे
सड़क छाप संवाद बोलकर प्रधान मंत्री देश को बरगला रहे हैं। कभी उनका 56इंच का सीना हो जाता है और कभी उनकी रगो में खून नहीं,गर्म सिन्दूर बहने लगता है। केवल बातों से देश को गुमराह करने की राजनीति मोदी ही नहीं पूरी बीजेपी करती आ रही है। जुमले बाजी से देश नहीं चलता। कुछ करना होता है। झूठ की राजनीति से जनता को आखिर कब तक अंधेरे में रखेंगे।
तिरंगा का राजनीतिकरण किया
एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री कमलेश्वर ने कहा कांग्रेस जबलपुर से सेना के सम्मान जय हिंद यात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी रहेंगी।बीजेपी की तरह तिरंगा यात्रा कांग्रेस नहीं निकालती। तिरंगा का हम सम्मान करते हैं। लेकिन बीजेपी तिरंगा यात्रा के जरिये सेना के शौर्य का सम्मान करने की बजाए, उसका राजनीतिकरण कर रही है। जगह- जगह बीजेपी सेना के शौर्य की तस्वीर की बजाए फौजी वेश में प्रधान मंत्री के पोस्टर लगा रही है। शहीदों के पोस्टर लगाती तो लगता वाकई में बीजेपी सेना का सम्मान कर रही है।
प्रधान मंत्री चुप क्यों हैं
उन्होने कहा कि कायदे से प्रधान मंत्री को अब विजय शाह को गिरफ्तार कर उन्हें जेल में डालने का आदेश देना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। अब मामला कोर्ट में है,इसलिए न्यायालय का जैसा आदेश होगा,वैसा करेंगे। कोर्ट ने विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया था। जनता को बताएं कि उन्हें क्यों गिरफ्तार नहंी किया गया। डिप्टी सीएम जगदीश देगौड़ा के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पूरी सेना को प्रधानमंत्री चरणों में नतमस्तक है कहा। क्या यह सेना का अपमान नहीं है? प्रधान मंत्री की चुप हैं,जाहिर सी बात है सेना के अपमान में उनकी मौन स्वीकृति है।