
The body of young man found in a suitcase in raipur,both legs were tied
राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर (ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुरा के इंद्रप्रस्थ वंडरलैंड एरिया में यूपी के मेरठ जैसी हत्या की वारदात देखने को मिली है। यहां पर टीन के बक्से में एक युवक की लाश मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। शव को टीने के बक्से में डालकर रखा गया था। शव के ऊपर सीमेंट डालकर एक पतली परत बना दी गई थी ताकि लोगों को भनक न लग सके। जब लाश से बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मामला डीडी नगर थाने क्षेत्र का है।
मृतक की पहचान नहीं हो पाई
मामले की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल शव की पहचान नहीं पाई है। वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, प्रदेश में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को इंद्रप्रस्थ इलाके के वंडरलैंड वाटर पार्क के पास सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। जिसके अंदर सूटकेस था। जब राहगीरों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने सूटकेस खोल कर देखा तो अंदर का एक युवक का शव मिला। जिसे बुरी तरह मोड़कर रखा गया था। उसके पैर बंधे हुए थे। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
आसपास के CCTV खंगाले जा रहे
पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कॉलोनी और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को किसने और कब यहां रखा है।
प्रदेश में बड़ रहा क्राइम ग्राफ- विकास
पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सुनसान जगह में छोटे सूटकेस में एक आदमी को मार कर डाल दिया गया। उस पर सीमेंट डाला गया है। फिर उसे बड़ी पेटी में डालकर आउटर में छोड़ा गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। गृहमंत्री बड़े-बड़े दावे करते है, लेकिन आज एक भी व्यक्ति यहां पर सुरक्षित नहीं है।