
The body of retired TIson found on the noose
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट। बालाघाट के कोतवाली नगरीय क्षेत्र के वार्ड 32 की सावजी गली में रिटायर्ड टीआई एमएल झाड़ेकर के 24 वर्षीय बेटे वीरेन्द्र उर्फ सोनू झाड़ेकर ने फांसी लगा ली। रात में वीरेन्द्र 12 बजे घर आया। सुबह जब उसे आवाज दी गयी। वो नहीं आया। वीरेन्द्र की माॅं ने खिड़की से देखा कि उसका शव पंखे से लटक रहा है। उसने क्यों आत्महत्या किया कुछ भी खुलासा नहीं हुआ। पुलिस उसके मोबाइल की जांच से पता करने की कोशिश करेगी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई शुरू की।
वीरेन्द्र का शव पंखे से लटका हुआ था
वीरेन्द्र रात करीब 12 बजे घर लौटा था। वह बिना खाना खाए सीधे अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह परिवार ने उसे फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बड़ी मां ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने खिड़की से देखा तो वीरेन्द्र का शव पंखे से लटका हुआ था।बड़ी मां की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी जमा हो गए। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक वीरेन्द्र की मृत्यु हो चुकी थी। वह परिवार का दूसरा बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है।कोतवाली पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के मोबाइल की जांच और परिजनों के बयान से मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।