
Sunny leone gets benefit of mahtari bandhan yojana
रायपुर। एक्ट्रेस और पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी के खाते में महतारी वंदन योजना का एक हजार रुपए हर महीने अभी तक डल रहे थे। अब मामला सामने आने पर रिकवरी होगी। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना की राशि सनी लियोनी के नाम पर हर महीने खाते में ट्रांसफर हो रही है। सोशल मीडिया में मामला उठने के बाद अब अकाउंट को होल्ड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, योजना का लाभ लेने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाया गया था। इस खाते हमें हर महीने 1 हजार रुपए भी डल रहे थे। बताया जा रहा है कि, फ्रॉड करने वाले युवक की शिनाख्त कर ली गई है।
हर महीने डाले गए पैसे
सत्यापन के बाद छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए इस फॉर्म को एलिजिबल बताया गया। जिसके बाद इस खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 कुल 10 महीने तक हर महीने 1-1 हजार रुपए की राशि डाली गई है। कुल 10 हजार रुपए खाते में डल चुके हैं। जब इसकी जानकारी प्रशासन को मिली तो तत्काल मामले की जांच कराई गई।
रिकवरी होगी
बस्तर कलेक्टर हरीश एस. ने बताया कि, हमें आज सुबह इसकी जानकारी मिली है। तत्काल खाते को होल्ड करवा दिया गया। तालुर के एक युवक ने यह पूरा स्कैम किया है। उसकी पहचान कर ली गई है। इस मामले के संबंध में FIR दर्ज करवा रहे हैं।कलेक्टर ने कहा कि, जितने भी पैसे उस खाते में डले हैं उसे एक दिन के अंदर ही रिकवर करवा लिया जाएगा। तालुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर के खिलाफ भी जांच की जाएगी। इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
बहुत पॉपुलर है सनी लियोनी
बता दें कि, सनी लियोनी का जन्म 13 मई, 1981 को सर्निया ओंटारियो (कनाडा) में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। सनी ने अपना करियर बतौर एडल्ट स्टार शुरू किया था। बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में भी वे काम कर चुकी हैं। वर्तमान में सनी लियोनी इंडिया के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला को होस्ट करती हैं। ये शो यूथ के बीच बहुत पॉपुलर है।