
Start the canal soon-pardhi
कटंगी। राजीव सागर बांध की मुख्य नहर ग्राम परसवाड़ा घाट में टूटने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। पिछले तीन दिनों से वहां पर सुधार कार्य लगातार जारी है। रविवार को विधायक गौरव सिंह पारधी ने कार्य स्थल पर पहुंचकर सुधार कार्यों का निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नहर को जल्द से जल्द प्रारंभ करें। ताकि किसान अपने खेतो को पानी दे सकें। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नहर को कम दबाव के साथ चालू कर दिया गया है। जिससे किसानों को आज रात तक सिंचाई के लिए पानी मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
नहर के टूटने से किसान चिंतित थे
विधायक गौरव सिंह पारधी ने बताया कि साथ ही ढुटी नहर के सुधार कार्य भी प्रगतिरत हैं। जिससे आने वाले दिनों में किसानों को आसानी से पानी मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को समय पर पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। नहर के टूटने से किसान चिंतित थे, लेकिन त्वरित सुधार कार्य और प्रशासनिक तत्परता से अब स्थिति सामान्य होने की ओर है। स्थानीय किसानों ने भी विधायक और सिंचाई विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान सिंचाई विभाग के सब इंजीनियर प्रसांत धुर्वे ग्रामवासी मनोज बोपचे यबीडीसी,लक्की बोपचे, राजकुमार हरिनखेड़े, राधेश्याम हरिनखेड़े,धनराज बावने, लच्छू हरिनखेड़े और रेखलाल गौतम उपस्थित रहे।