
Sonams plan ,police surorised by the statement , sonams lover raj,then who
राष्ट्रमत न्यूज,इंदौर/शिलांग(ब्यूरो)। सोनम रघुवंशी के प्लान,बयान पुलिस को कर रहे हैं हैरान। वो सच बोल रही है या फिर गुमराह कर रही है। अभी तक पुलिस सिर्फ राजा रघुवंशी के मर्डर की गुत्थी सुलझाने में लगी है। लेकिन जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है कई हैराना और परेशान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। मर्डर की जांच में अब ईडी की दस्तक कभी भी हो सकती है। राज कुशवाहा के बयान में हवाला की बात है। दस रुपए का नोट कोट वर्ड है। इस मामले में जीतेन्द रघुवंशी का नाम सामने आया है। सोनम हर हाल में राजा रघुवंशी को मरना चाहती थी। अभी तक के जांच से यह स्पष्ट है। लेकिन सोनम के शातिर मर्डर प्लान में कई कहानियां और कई राज है। पुलिस यह समझ नहीं पा रही है कि सोनम को असली मास्टर माइंड माने या फिर राज कुशवाहा को। राजा का परिवार सोनम का नार्को टेस्ट कराने की मांग किया है। ताकि सच सामने आ सके।
सोनम का दूसरा प्रेमी कौन..
राजा रघुवंशी आखिर किसके लिए रोड़ा था? सोनम उसे क्यों मारना चाहती थी। उसने उसे मारने के लिए प्लान पर प्लान क्यों बना रही थी। सोनम राजा रघुवंशी की हत्या के बाद इंदौर क्यों आई। राजा की डेड बाॅडी इंदौर आने का इंतजार सोनम कर रही थी इंदौर में क्या? सोनम को क्या राजा की हत्या के बाद पछतावा हुआ,इसलिए इंदौर आई। या फिर हवाला का मामला था। वो कहीं और शिफ्ट होना चाहती थी। बंगला देश या नेपाल। राज कुशवाहा उसके लिए इंदौर में किराये का फ्लैट उपलब्ध कराया। आखिर इंदौर में कई दिनों तक रूक कर सोनम राज कुशवाहा से क्या बात की। राजा की हत्या में वो शिलांग क्यों नहीं गया? इंदौर रेल्वे स्टेशन से वापस क्यों आ गया। राजा रघुवंशी की हत्या की बात सोनम उसे कितना बताती थी। वो सोनम को राखी बांधता था,उसे दीदी कहती था। बावजूद इसके क्या वो सोनम का प्रेमी था। मीडिया और पुलिस राजा कुशवाहा को सोनम का प्रेमी बता रही है।शातिर दिमाग और आजाद ख्याल वाली सोनम राज को अपना प्रेमी क्यों बनायेगी? हो सकता है वो राजा को ठिकाने लगाने के लिए राज कुशवाहा का इस्तेमाल की हो। सोनम का कोई और प्रेमी हो। राज कुशवाहा स्मार्ट भी नहीं है। पढ़ा लिखा भी कम है। पैसे वाला भी नहीं है। राजा रघुवंशी की तुलना उससे नहीं की जा सकती। इस हादसे में कई मोड़ है। इसीलिए राजा रघवंशी का परिवार सोनम के नार्को टेस्ट की मांग कर रहा है।
राजा के शव को नदी में फेक देते
सोनम और उसके साथी हर हाल में राजा को मारना चाहते थे। उन्होंने शादी से पहले तीन बार राजा को मारने की कोशिश की थी। मेघालय में हनीमून के बहाने राजा का कत्ल चौथा प्रयास था, जिसमें वो कामयाब रहे। हालांकि अगर इस बार भी राजा जिंदा बचता तो सोनम ने राज के साथ मिलकर पांचवां प्लान भी तैयार कर लिया था।सोनम रघुवंशी ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को मारने की एक और साजिश रची थी। सोहरा में अगर राजा की हत्या नहीं होती, तो सोनम उसे शिलांग से 80 किलोमीटर दूर डावकी में ले जाने वाली थी। यह क्षेत्र बांग्लादेश सीमा के बेहद करीब है और यहां से उमनगाट नदी बहती है। आरोपियों की साजिश थी कि घूमने के बहाने राजा को वहां ले जाकर हत्या कर देंगे और शव को नदी में फेंक देंगे।
महिला सेल में सोनम
विशेष जांच दल (SIT) ने शुक्रवार को सोनम समेत सभी आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें उनके पांचवें प्लान का खुलासा हुआ। मेघालय पुलिस ने सभी आरोपियों को अलग-अलग थानों के लॉक-अप में बंद किया है, जिससे पांचों आरोपी कोई नई कहानी न गढ़ सकें। सोनम रघुवंशी को पुलिस ने ईस्ट खाली हिल्स के सदर पुलिस थाने के महिला सेल में रखा है।
जीतेन्द्र का खाता और सोनम
राजा हत्याकांड की प्रमुख आरोपी सोनम रघुवंशी के कारण भाई गोविंद भी जांच की जद में आ गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच शुरू कर दी है। जांच का मुख्य आधार राज का मोबाइल है, जिसमें हवाला का लेनदेन और कोडवर्ड मिले हैं।उधर राजा रघुवंशी के भाई सचिन और विपिन ने आरोपी सोनम का नार्को टेस्ट करवाने की मांग की है। लक्ष्मणपुरा (बाणगंगा) निवासी राज कुशवाह को ईस्ट खासी हिल्स (शिलांग) पुलिस ने अपराध शाखा के साथ पकड़ा था। अपराध शाखा ने ईडी को हवाला और कैश लेनदेन का ब्योरा भेज दिया है। इसके बाद ईडी के अफसरों ने जानकारी मांग ली है। जितेंद्र रघुवंशी के खाते भी जांच के दायरे में आ गए हैं। जितेंद्र गोविंद का रिश्तेदार है। सोनम उसके खातों से लेनदेन करती थी। शिलांग पुलिस ने गोविंद रघुवंशी को भी पूछताछ के लिए तलब कर लिया है।
कोडवर्ड के रूप में 10 का नोट
जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल में हवाला लेनदेन का पता चला। दस के नोट के फोटो भी मिले, जो कोडवर्ड के रूप में भेजे गए थे। राज ने खुद स्वीकारा कि वह सोनम और गोविंद के साथ मिलकर हवाला के रुपयों का लेनदेन करता है। गोविंद का श्री बालाजी एक्टिरियो के नाम से प्लायवुड लेमिनेशन का कारोबार है।
एक सच ऐसा भी
सगाई के बाद उन्होंने सब कर्मचारियों से मुलाकात करवाई, पर राज को कभी सामने नहीं लेकर आए। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी राज को कर्मचारी बताया, पर यह नहीं कहा कि वह राखी बंधवाता था। राज के स्वजन ने कहा कि गोविंद की कई बातों में विरोधाभास है। उन्होंने सोनम के नार्को टेस्ट की मांग की है। वह पूरा सच जानना चाहते हैं।