
Sonam raja and those pepole,suspicion on many,sonam is in bangladesh--
राष्ट्रमत न्यूज इंदौर (ब्यूरो)। दो जान। एक मौत। एक लाश। एक का पता नहीं। कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर राजा रघुवंशी को किसने मारा। खाई में उसकी लाश मिली तो उसकी पत्नी सोनम कहां है?क्या हत्यारों ने उसकी भी जान ले ली। या फिर उसे उठा ले गए। इसलिए कि जहां से सोनम और राजा लापता हुए हैं,वो जगह खतरनाक है। राजा रघुवंशी की मौत और सोनम का लापता होने की कहानी के पीछे कौन सा रहस्य है, जिसे मेधालय की पुलिस को उजागर नहीं करना चाहती। सोनम आएगी किसी गिरोह के चंगुल में फंस गयी है। अथवा अगवा कर ली गयी है। शिलांग पुलिस को क्या वाकई में सोनम का पता नहीं है या फिर वो बताना नहीं चाहती।वो उन तीन लोगों से पूछताछ क्यों नहीं कर रही है,जो राजा रघुवंशी के साथ थे। ऐसा क्या हो गया कि राज रघुवंशी और सोनम का संपर्क घर परिवार से टूट गया? और फिर ऐसा टूटा कि नहीं जुड़ा।
सोनम के साथ क्या हुआ
रघुवशी परिवार कई सवालों के जवाब ढूंढ रहा है। शिलांग में राजा और सोनम के साथ क्या हुआ? राजा की हत्या क्यों की गई? सोनम कहां गई और स्थानीय लोग चुप क्यों हैं? सोनम को लेकर शिलांग में सर्चिंग अभियान जारी है, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
कौन है राजा का हत्यारा
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी, की शादी सोनम से हुई।दोनों शादी के बाद हनीमून के लिए मेघालय चले गए। इस दौरान वो कई जगह घूमे। 22 मई को दंपती सोहरा की यात्रा के लिए निकले। शिलांग में सागर सेन सामल से चार दिन के लिए बाइक किराए पर ली। राजा लौट कर नहीं आए अब तक। उनका शव ही मिला। लेकिन इस दौरान सोनम कहां है किसी को पता नहीं। लापता है। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट के अनुसार राजा की हत्या की गयी है। पेड़ काटने वाले हथियार से। राजा जो बाइक किराये पर लिये थे, वो गोल्डन पाइंस ढाबा के पास चाबी लगी मिली। जिसकी बाइक है उससे पुलिस क्यो पूछताछ नहीं कर रही है। राजा की हत्या कर दी गयी तो सोनम कहां है?24 मई को दंपति का परिवार से संपर्क टूट गया। राजा की मौत और सोनम के लापता के पीछे कई सवाल है। जिसके जवाब पुलिस को ढूंढना है।
दो बैग और खाई में लाश
घटना क्रम में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिससे राजा ने बाइक किराये पर ली,क्या उनके आदमी राजा के पीछे पड़ गये। या फिर कोई और। इसलिए कि 27 मई को सर्चिग के दौरान दो बैग मिले। यह बैग बाइक से कुछ दूरी पर खाई में पड़े थे। जाहिर सी बात है कि हत्यारों ने राजा की हत्या कर दी होगी पैसे के लिए। उन्हे लगा होगा कपल हनीमून के लिए आया है तो पैसा भी होगा। या फिर उनका काई दुश्मन पीछे लग गया होगा। दो जून को राजा का शव खाई मे मिला। लेकिन सोनम का पता नहीं। पिता ज्योतिष के कहने पर उसकी तस्वीर उल्टा लटका कर घर में इस उम्मीद से रख दिये हैं कि शायद बेटी लौट आए।
वो तीन पर्यटक कौन हैं
एक गाइड ने दावा किया है कि जिस दिन राजा और सोनम लापता हुएए उस दिन उनके साथ तीन अन्य युवक भी थे। गाइड ने पुलिस को यह जानकारी दी है। उसने बताया कि 23 मई को राजा और सोनम के साथ तीन युवकों के साथ देखा था। राजा और तीनों युवक आगे चल रहे थे। सभी हिंदी में बात कर रहे थे। सोनम उनके पीछे चल रही थी। मावलाखियात के गाइड अल्बर्ट पैड के अनुसार राजा और सोनम को तीन पर्यटकों के साथ 23 मई सुबह 10 बजे नोंग्रियात से मावलाखियात के बीच देखा गया है। अल्बर्ट ने कहा कि वे इंदौर के दंपती को पहचानते हैं। क्योंकि उन्होंने एक दिन पहले राजा और सोनम को नोंग्रियात तक चढ़ने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी। लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। उन्होंने दूसरे गाइड वानसाई की सेवाएं ली थीं।
क्या बात कर रहे थे वो
अल्बर्ट का कहना है कि चारों आगे चल रहे थे, जबकि सोनम पीछे थी। वे चारों हिंदी में बात कर रहे थे। लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि वे क्या बोल रहे थे। क्योंकि मैं केवल खासी और अंग्रेजी ही जानता हूं। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने शिपारा होम स्टे में रात बिताई और अगले दिन बिना गाइड के ही लौट आए।
लोगों ने बताया खौफनाक सच
राजा के भाई विपिन रघुवंशी दोनों की खोजबीन में शिलांग गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोगों ने विपिन को बताया कि यहां घूमने आने वाले कपल में लड़कियों को लेकर बांग्लादेश की तरफ जाते हैं। ये जानकारी चौंकाने वाली थी। सवाल उठ रहे हैं कि ये कौन लोग हैं जो ये सब कर रहे हैं। वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्या वाकई यह सच है।कहीं सोनम तो ऐसे लोगों के चंगुल में फंस नहीं गयी है।
पुलिस की तफ्तीस लचर
जिस दिन राजा और सोनम गायब हुए। उस दिन दोपहर डेढ़ बजे से करीब सवा दो बजे के बीच उनका मोबाइल बंद हुआ। होटल कर्मचारी ने उनके सुबह सुबह होटल छोड़ने की बात कही थी।गाइड, काफी वाला और होटल के कर्मचारी से शिलांग की पुलिस पूछताछ क्यों नहीं की। कायदे से पूछताछ करनी चाहिए थी। शंका तो हर व्यक्ति पर पुलिस को करना चाहिए। राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे कौन सी कहानी है,उसका पर्दा शिलांग पुलिस उठायेगी या फिर फाइल बंद कर देगी। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी स्वयं तहकीकात कर रहे है। उन्हें अब तक जो जानकरी मिली है उसके अनुसार शिलांग पुलिस की तफ्तीस कमजोर है।