
Son attacked parents in a fatal attack
बालाघाट। जिले के थाना वारासिवनी अंतर्गत ग्राम सिकन्द्रा कालेज में गत रात्रि करीब साढे दस बजे सत्यम कटरे ने सब्बल से अपने ही माता पिता पर प्राणघातक हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। उसके बाद स्वयं पुलिस और परिजनांे को घटना की सूचना दी। दोनों घायल दंपत्ति को सिविल अस्पताल वारासिवनी भर्ती किया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां कोई सुधार न होता देख गोदिंया रेफर कर दिया गया है। सत्यम ने अपने अभिभावकों पर हमला क्यों किया पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस को खुद सूचित किया
सिकन्द्रा के कालेजटोला निवासी 20 वर्षीय कलयुगी बेटे सत्यम कटरे ने अपनी माता प्रतिभा कटरे व पिता किशोर कटरे के सर पर सब्बल से हमला कर दिया। लेकिन उसका यू अपने ही माता.पिता पर हमला करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने पुलिस को सूचना देकर अपने माता पिता की गंभीर स्थिति के बारे मे अवगत कराया।
बेटा हिरासत में
युवक के माता पिता शासकीय शिक्षक हंै और सत्यम कटरे नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस की विवेचना के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा कि किन कारणों से युवक ने अपने माता पिता पर हमला किया। हालांकि चर्चाओं में बताया जा रहा है कि इन दिनों सत्यम का मनसिक संतुलन ठीक नही है। संभवतः किसी बात पर आक्रोश में आकर ही उसने माता-पिता पर हमला किया होगा। एसडीओपी अभिषेक चैधरी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।