
मुंबई। निर्देशक रोहित शेट्टी करीब 10 साल के बाद बड़े पर्दे पर सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन लेकर आए है।इस फिल्म में बड़े सितारों को कास्ट किया गया है। बावजूद इसके बाॅक्स आफिस का क्लेक्शन बता रहा है कि भूल भूलैया के आगे सिंघम अगेन लड़़खड़ा रही है। दर्शकों को दोनों फिल्म भा रही है। लेकिन कमाई के आंकड़े में सिंघम अगेन पीछे हो रही है।
कार्तिक की फिल्म भारी पड़ी
रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन में पुराने और आने वाली फिल्मों के तमाम किरदारों को पेश किया। फिल्म में अजय देवगन समेत करीब 8 बड़े कलाकार एक साथ हैं। सबको लग रहा था कि दिवाली पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से क्लैश होने पर सिंघम भूल भुलैया 3 का कचूमर निकाल देगी। पर हुआ है इसका उल्टा। बाॅक्स आफिस के आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि कार्तिक की अजय की पूरी पलटन पर भारी पड़ गए हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्राप, जैकी श्राफ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर जैसे सितारे दिखे।इसके अलावा फिल्म में सलमान खान का छोटा सा कैमियो भी रखा गया।इन सब के बाद भी सिंघम अगेन, भूल भुलैया 3 का कुछ नहीं बिगाड़ पाई।
दोनों फिल्मों का कलेक्शन
पहले दिन सिंघम अगेन ने बाॅक्स आफिस पर 43.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं भूल भुलैया 35.5 करोड़ कमाए थे। कुछ करोड़ के मार्जिन से सिंघम आगे रही। दूसरे दिन जो आंकड़े आए उसने हैरान कर दिया।सिंघम अगेन की कमाई में गिरावट देखी गई। इसने 42.5 करोड़ का बिजनेस किया।वहीं दूसरी तरफ कार्तिक की फिल्म ने शनिवार को ढाई करोड़ ज्यादा बिजनेस किया और कमाई 37 करोड़ तक पहुंच गई।
सिंघम अगेन के लिए खतरे की घंटी
समीक्षकों और दर्शकों को दोनों ही फिल्में पसंद आ रही हैं। कमाई के आंकड़े भी अभी तक यही दिखा रहे हैं कि दोनों फिल्में लोगों की पसंद में शामिल है। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि सिंघम में रोहित ने तमाम बड़े स्टार्स को मैदान में उतार दिया है। दूसरी तरफ कार्तिक को विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेसेस का ही साथ मिला फिर भी अकेले दम पर वो 8 सितारों वाली सिंघम अगेन से टक्कर ले रहे हैं और कामयाब भी हो रहे हैं।