
Siddar maiyas statement made breking news in pakistan
नई दिल्ली (ब्यूरो)। पहलगाम हमले के बाद देश में दो तरह की राजनाीति चल रही है। एक भारत सरकार के निर्णय के पक्ष में दूसरी पाक के पक्ष में।कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि वो पाकिस्तान से जंग के पक्ष में नहीं है। उनका यह बयान पाकितानी मीडिया के लिए ब्रेकिंग न्यूज बन गया। उनके इस बयान को खूब पाक में भुनाया जा रहा है। बीजेपी ने उन्हें पाकिस्तान का रत्न बता दिया। जबकि दुनिया भर के देश पाकिस्तान प्रयोजित आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए भारत का साथ दे रहे हैं। जबकि भारत के अंदर विपक्ष के लोगों की भाषा पाक का समर्थन कर रही है।
क्या कहा सिद्धारमैया ने
इससे पहले सिद्धारमैया ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कल कहा, “कड़े सुरक्षा उपाय शुरू किए जाने चाहिए। हम युद्ध छेड़ने के पक्ष में नहीं हैं ।शांति होनी चाहिए, लोगों को सुरक्षित महसूस होना चाहिए और केंद्र सरकार को प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। “इसके बाद पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो न्यूज सहित पाकिस्तानी मीडिया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री की टिप्पणियों को कवर किया और उन्हें “भारत के भीतर से युद्ध के खिलाफ आवाज” बताया।
सिद्धारमैया को ‘पाकिस्तान रत्न
पहलगाम हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा था कि कड़े सुरक्षा उपाय शुरू किए जाने चाहिए। हम युद्ध छेड़ने के पक्ष में नहीं हैं। शांति होनी चाहिए, लोगों को सुरक्षित महसूस होना चाहिए और केंद्र सरकार को प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। अब बीजेपी नेता ने सिद्धारमैया को ‘पाकिस्तान रत्न’ कहा है।
विजयेंद्र ने सिद्धारमैया पर साधा निशाना
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बयान के बाद उनकी आलोचना होने लगी। हालांकि उनके बयान को पाकिस्तानी टीवी चैनलों ने प्रमुखता से दिखाया। उन्हें भारत के भीतर से युद्ध के खिलाफ आवाज बताया। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने जियोन्यूज बुलेटिन की एक क्लिप शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “सीमापार से वज़ार-ए-आला सिद्धारमैया के लिए बहुत-बहुत जयकार! पाकिस्तानी मीडिया सिद्धारमैया की बहुत प्रशंसा कर रहा है औरपाकिस्तान के साथ युद्ध के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए भाजपा और अन्य लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया से स्पष्ट रूप से निराश है।”
नेहरू को रावलपिंडी की सड़कों पर
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए विजयेंद्र ने कहा, “नेहरू को रावलपिंडी की सड़कों पर खुली जीप में घुमाया गया था, क्योंकि पाकिस्तान सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए नेहरू से बहुत खुश था, जो पाकिस्तान के पक्ष में थी। क्या सिद्धारमैया भारत के अगले राजनेता होंगे जिन्हें पाकिस्तान में खुली जीप में घुमाया जाएगा?”कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने सिद्धारमैया को ‘पाकिस्तान रत्न’ बताया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, आप अपने बचकाने और बेतुके बयानों के कारण रातों-रात पाकिस्तान में विश्व प्रसिद्ध हो गए हैं।”