
Sevan undar pass will be constructed on rewa,maihar,katni,secation
राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश में सबसे बड़ा फ्लाई ओवर 6.855 किलोमीटर लंबा जबलपुर के मदन महल मेडिकल रोड,रानीताल और दमोह नाका के बीच बना है। इसके साथ ही 4.706 करोड़ की लागत से 186 किलोमीटर की 10 सड़क परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास होगा। केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने 11 सौ करोड़ की लागत से यह सौगात दिया है। अब रीवा रीवा -मैहर-कटनी खंड पर 7 अंडरपास बनेंगे। अब शिलान्यास और लोकापर्ण का इंतजार है प्रदेशवासियों को।
4 लेन बनाया जाएगा
मंडला से नैनपुर खण्ड का 2 लेन पेव्ड शोल्डर के साथ चैड़ीकरण होगा। रीवा, मैहर, कटनी खंड पर सात अंडरपास का निर्माण एवं कटनी, जबलपुर,लखनादौन खंड पर छह फ्लाई ओवर और अंडरपास के निर्माण का शिलान्यास होगा। रीवा बायपास में सिरमौर से डभौरा खंड का 2 लेन पेव्ड शोल्डर के साथ चौड़ीकरण किया जाएगा। इसका भी चैड़ीकरण कर इसे 4 लेन का बनाया जाएगा।
इन विकास कार्यों की सौगात
कटनी बायपास का चैड़ीकरण किया जाएगा।यह बायपास अब 4 लेन का होगा। अब्दुल्लागंज इटारसी खंड में रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य भाग का चैड़ीकरण कर इसे 4.लेन का किया जाएगा। वहीं हिरन सिंदूर खंड में नौरादेही वन्यजीव अभ्यारण्य भाग का चैड़ीकरण कर इसमें चार लेन बना दिए गए हैं। इसका लोकार्पण केंद्रीय मंत्री करेंगे। इसके साथ ही अमझरबरेला रोड जबलपुर रिंग रोड में भी चार लेन बनाए जाएंगे। रीवा बायपास में सिरमौर से डभौरा खंड का 2 लेन पेव्ड शोल्डर के साथ चैड़ीकरण किया जाएगा। इसका भी चैड़ीकरण कर इसे 4 लेन का बनाया जाएगा।
रीवा-मैहर-कटनी खंड पर 7 अंडरपास बनेंगे
मंडला से नैनपुर खण्ड का 2 लेन पेव्ड शोल्डर के साथ चैड़ीकरण होगा। रीवा.मैहर.कटनी खंड पर सात अंडरपास का निर्माण एवं कटनी,जबलपुर,लखनादौन खंड पर छह फ्लाई ओवर और अंडरपास के निर्माण का शिलान्यास होगा।