
Send ghat canceled ,50 bed hospital approved
कंटगी। विधायक गौरव सिंह पारधी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कटंगी क्षेत्र के अंतर्गत संचालित कलगांव और बाहकल रेत घाट को शासन ने निरस्त कर दिया है। पचास बिस्तरों का अस्पताल मंजूर हो गया है। उन्होंने कहा मैंने समस्याओं को तीन हिस्सों में बाटा है। पहले तुरंत में पूर्ति की जाने वाली आवश्यकता, दूसरी 5 वर्ष के लिए जो जरूरी कार्य हैं उन्हें प्राथमिकता से करना और तीसरा आने वाले भविष्य के लिए जो जरूरी कार्य हैं, उनको लेकर कार्यक्रम तैयार करना है। हमारे प्रयासों से क्षेत्र की कुछ सड़कों का काम शुरू हो चुका है सिवनहेटी पुलिया का काम भी जल्द शुरू होने वाला है।
शहर में जुआ सट्टा बंद
विधायक पारधी ने कहा कि शहर में जुआ सट्टा पूरी तरह बंद हो चुका है। आजादी के पहले से 1914 से जो बंदोबस्त चल रहा था जिसके लिए पटवारी और जनता में बहुत विवाद होता है, इस समस्या का हल भी जिला कलेक्टर द्वारा कर दिया गया है। चुनाव के दौरान कटंगी सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन लगाने की बात कही गई थी, वह पूरी हो चुकी है।
विधायक पारधी ने कहा मैं जब विधायक नहीं था तब भी पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण के लिए कार्य करता था। विधायक बनने के बाद नदियों में हो रहे अवैध रेत के उत्खनन को रोकने के लिए लगातार प्रयास किये जाते रहे हैं। नदिया हमारी जीवन दायिनी है, नदिया ही नहीं होंगी तो हमारा जीवन भी नहीं होगा। हमेशा इस प्रयास में रहा कि नदियां संरक्षित और सुरक्षित रहे। इसलिए स्वीकृत कलगांव और बहाकल रेत घाट को बंद करने का प्रयास अनेक बार किया गया। नदियां पूजनीय हैं इसे लूटने से बचाना है। शासन एवं जनता के सहयोग से दोनों रेत घाटों की स्वीकृति को निरस्त किया गया है।
सब्जी मंडी का विस्थापन होगा
शहर के बस स्टैंड में लगने वाली सब्जी मंडी को जल्द ही पुराने बैल बाजार में विस्थापन किया जाएगा। दो करोड़ की राशि से नई सब्जी मंडी का निर्माण होगा।शहर के बस स्टैंड का विस्तार करके इसे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया तालाब का सर्वे कर लिया गया है। वर्षा ऋतु शुरू होने के पूर्व तालाब के सौंदर्यीकरण निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
पचास बिस्तरों का अस्पताल मंजूर
कटंगी सरकारी अस्पताल 50 बिस्तरों का अस्पताल स्वीकृत हो चुका है।जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। हम इसका निर्माण कार्य भविष्य को देखते हुए करेंगे। जिससे इसे विस्तार करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रयासों से हर उप स्वास्थ्य केंद्र में एक डाक्टर की व्यवस्था हो चुकी है। जिससे ग्रामीण जनों को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर तरीके से प्राप्त हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के अलावा कटंगी शहर के हर वार्ड तक पीने का पानी पहुंचाना ह।ै राजीव सागर परियोजना से पानी पहुंच सके ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है।