
Seema haider gave birth to daughter
नई दिल्ली । भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने मंगलवार को एक बेटी को जन्म दिया। सीमा दो साल पहले अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। यहां धर्म परिवर्तन कर गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। सीमा का दावा है कि उन्होंने सचिन के साथ शादी किया है।सीमा के पहले पति गुलाम हैदर सीमा हैदर को बधाई देने की बजाए उसे जमकर कोस रहे हैं। वहीं पाकिस्तानी भी सीमा को जी भरकर कोस रहे हैं। सीमा का भारत में आकर बेटी को जन्म देना पाकिस्तानियों को लगता है जैसे वो भारत से क्रिकेट मैच हार गए हैं।
क्या सीमा को भारत की नागरिकता मिलेगी
दंपती के अधिवक्ता एपी सिंह ने बताया कि सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में सुबह चार बजे बेटी को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा, ‘आज मैं पूरे देश और दुनिया के लोगों को, चाहे वे किसी भी जाति, धर्म और संप्रदाय के हों, यह बताना चाहता हूं कि सुबह 4 बजे सीमा मीणा (सीमा हैदर) और सचिन मीणा के घर बेटी ने जन्म लिया है। सचिन मीणा और सीमा मीणा की बेटी भारत में शादी के बाद पैदा हुई है। हम जल्द ही नामकरण संस्कार करेंगे।’ पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया है, ऐसे में सवाल उठ रहे क्या उसे भारत की नागरिकता मिलेगी। जानिए क्या कहते हैं नियम।
सीमा की बेटी की नागरिकता पर सवाल
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। वह गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रही हैं। भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के अनुसार, भारत में जन्मे किसी भी बच्चे को यहां की नागरिकता तभी मिल सकती है, जब उसके माता-पिता में से कोई एक भारतीय नागरिक हो। इसके साथ ही, माता-पिता अवैध प्रवासी नहीं होने चाहिए। सीमा हैदर पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई हैं। ऐसे में जानकारों के मुताबिक, उसकी बेटी को भारत की नागरिकता मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।
कैसे पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर
पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित जैकोबाबाद की रहने वाली सीमा हैदर मई 2023 में कराची के अपने घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। उसने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते पकड़ा। कथित तौर पर दोनों 2019 में एक ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे।