
Sahity akademi award to chanddrika chandra
भोपाल। साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् द्वारा मध्य प्रदेश की छ: बोलियों के साहित्यिक कृति पुरस्कार वर्ष 2022 एवं वर्ष 2023 के पुरस्कारों की घोषणा की गई है। जिसमें वर्ष 2023 बघेली बोली के लिए विश्वनाथ सिंह जूदेव स्मृति पुरस्कार प्रख्यात लेखक एवं समालोचक डॉ.चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी चंद्र को दिए जाने की घोषणा की गई है। डॉ.चंद्र को उनके बघेली कहानी संग्रह ‘रिश्तन केर निबाह’ के लिए यह पुरस्कार ससम्मान दिया जाना है। ग्राम-गौरी,तहसील-हनुमना में जन्मे डॉ. चंद्र अनवरत रूप से साहित्य साधना में लगे हुए हैं। आपके कई कहानी संग्रह एवं निबंध संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं जिनमें- थोर का सुक्ख (बघेली कहानी संग्रह), लोकायन,कुछ अपनी बाकी दुनिया की,लोक के आलोक में,’लोक, शास्त्र और समाज’,का कही का ना कही, संतो! घर में झगड़ा भारी (निबंध संग्रह), इतिहास और वर्तमान से संवाद (निबंध संग्रह)आदि प्रमुख हैं।इनके अलावा अन्य पुस्तकें प्रकाशनाधीन है। डॉ चंद्र को साहित्य अकादमी पुरस्कार दिये जाने की घोषणा पर रीवा एवं विन्ध्यांचल के साहित्यकारों एवं उनके शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।