
Ruckus on removal of encroachment ,women police personal beaten
राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर (ब्यूरो)।रायपुर के जोन आठ में महिला पिंकी ठाकुर उसका बेटा शिवम और बेटी शिवानी ठाकुर निगम के कर्मचारियों पर इस बात पर नाराज होकर हंगामा किया कि उनकी गुमटी में संचालित भोजनालय क्यों हटाया गया। जबकि अतिक्रमण के तहत कार्रवाई की गयी थी। नाराज बेटा,बेटी और महिला ने महिला पुलिस से मारपीट की और निगम के कर्मचारियों के साथ भी।
कलेक्टर को ज्ञापन दिया
निगम के दफ्तर में तोड़ फोड,सरकारी वाहन को नुकसान पहुचाया और निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना पर निगम के कर्मचारियों ने लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। निगम जोन आठ हुई इस कार्रवाई पर मां,बेटी और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
महिला पुलिस कर्मियों से मारपीट
बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान ठाकुर परिवार गुस्सा हो गया। अवैध तरीके से गुमटी में भोजनालय संचालित था। ठाकुर परिवार को पुलिस ने जब रोकने प्रयास किया तो सबने पुलिस के साथ धक्का मुक्की और महिला पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की।
सरकारी संपत्ति को नुकसान
निगम जोन आठ में ठाकुर परिवार ने जाकर तोड़फोड़ की। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर महिला पिंकी ठाकुर और बेटे शिवम और बेटी शिवानी ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।भोजनालय संचालक पिंकी ठाकुर और उसके बेटे शिवम ठाकुर (23), बेटी शिवानी ठाकुर (24) लाठी-रॉड लेकर जोन-8 के निगम कार्यालय पहुंच गए। वहीं उन्होंने पहले दफ्तर के सामने खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े। इसके बाद कार्यालय के अंदर जाकर सभी खिड़की दरवाजों में लगे कांच कुर्सी टेबल में तोड़फोड़ कर गाली-गलौज करने लगे।तोड़फोड़ में 10-12 लाख रुपए की शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर महिला पिंकी ठाकुर और बेटे शिवम और बेटी शिवानी ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अतिक्रमण के दौरान निगम कर्मियों से हुई मारपीट के बाद कर्मचारी निगम कार्यालय में सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां ज्ञापन सौंपकर महिला और उनके बच्चों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।