
राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले कि ट्रम्प का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए।उन्होंने कहा इतिहास गवाह है यही आरएसएस का कैरेक्टर है। ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपर पावर से लड़ते हैं कभी झुकते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि संघ संविधान खत्म करना चाहता है। सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कहा मध्यप्रदेश में एक भी नेता नहीं जो कांग्रेस को जीता सकें। राहुल अभय मिश्रा की बात काटते हुए कहा कि मुझे तो एक नहीं दस नेता दिखते हैं जो प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता ला सकते है। अभय की बात पर कुछ कांग्रेसियों ने कहा कि अभय मिश्रा बीजेपी का प्रवक्ता बनकर राहुल से सवाल किया। वो अपने लिए बीजेपी में जाने का रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि बीजेपी में गए थे उनकी कितनी भद्द हुई तो गलता है भूल गए हैं।
राहुल ने चार घंटे मीटिंग गुजारे
राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। प्रदेश में यह अभियान 10 जून से 30 जून तक चलेगा। राहुल ने 6 घंटे में चार अलग-अलग बैठकें कीं।राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा, “तीन तरह के घोड़े होते हैं। रेस वाला, बारात वाला और लंगड़ा घोड़ा। रेस वाला घोड़ा दौड़कर आगे बढ़ जाता है। बारात वाला घोड़ा, बारात तक ही चल पाता है। तीसरा घोड़ा लंगड़ा होता है जो किसी काम का नहीं होता। हमें रेस वाला घोड़ा बनना है। दौड़कर आगे जाना है।”
राहुल ने अभय की बात काटी
विधायकों की बैठक में सेमरिया के अभय मिश्रा ने राहुल गांधी से कहा- हमें मध्यप्रदेश में कोई ऐसा नेता नहीं नजर आता, जिसके भरोसे हम चुनाव जीत पाएं।इस पर राहुल गांधी ने कहा- आपको भले नजर न आते हों…लेकिन मुझे 10 ऐसे नेता नजर आते हैं, जो मध्यप्रदेश में नेतृत्व करने की क्षमता और सरकार बनाने का माद्दा रखते हैं।
हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे
राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में मैंने देश से वादा किया था। कुछ भी हो जाए जाति जनगणना लोकसभा और राज्यसभा में पास होगा। हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। जाति जनगणना को हम लोकसभा में पास करेंगे। जातिगत जनगणना के दो मॉडल हैं।एक तेलंगाना का मॉडल,दूसरा बिहार का मॉडल।
RSS संविधान खत्म करना चाहती है
राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी है, हमारा संविधान है। दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस है, जो इसको मानती नहीं है। इसको खत्म करना चाहती है।हिंदुस्तान की सारी संस्थाओं को उन्होंने पकड़ लिया है। हर संस्था में उन्होंने अपने लोग डाले हैं। धीरे-धीरे वो देश का गला घोंट रहे हैं। तो पहली लड़ाई संविधान की है।
टिकट के लिए संगठन की राय सर्वोपरि
राहुल गांधी ने ब्लॉक और जिला स्तर पर कांग्रेस कमेटियों को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भी मौका दिया जाएगा।लोकसभा-विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए संगठन को महत्व दिया जाएगा। संगठन जिसका नाम आगे बढ़ाएगा, उसे चुनाव लड़वाया जाएगा।
रेस का घोड़ा बनना है
राजगढ़ के ब्यावरा से पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी ने बताया कि राहुल गांधी ने संगठन को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि तीन तरह के घोड़े होते हैं। एक रेस का घोड़ा होता है, जो दौड़कर आगे बढ़ जाता है। दूसरा घोड़ा बारात तक ही चल पाता है। और एक लंगड़ा घोड़ा होता है जो काम का नहीं होता है। हमें रेस का घोड़ा बनना है। दौड़कर आगे जाना है।