
Robbery at gunpoint in full afternoon
बालाघाट।वार्ड क्रमांक में नौ में शुक्रवार को रिजवाना बेगम अकेली घर में थी। दोपहर को घर के लोग नमाज पढ़ने गए हुए थे। नकाबपोश बदमाश घर के अंदर आ गए। आते ही रिजवाना बेगम के सिर पर बंदूक रख दी। और उन्हें धमकाने लगे। शोर की तो गोली मार देंगे। बाहर हमारे दो बेैठे हुए हैं। घर में जो भी सोने के जेवरात हैं जान की सलामती चाहती हो तो उसे हवाले कर दो। डर कर रिजवाना ने उन्हें घर में रखे सोने के सारे जेवरात उनके हवाले कर दी। अपराधी बिना शोर किये अपराध को अंजाम देकर फरार हो गए।
परिवार नमाज पढ़ने गया था
नकाबपोश बदमाश दोपहर दो बजे रिजवाना बेगम के घर उस वक्त आए जब वो अकेली थी।परिवार के लोग नमाज पढ़ने गए थे। रिजवाना बेगम के सिर पर बंदूक रख कर उसे इतना डरा दिये कि भयभीत हो गयी। उसे यह कहा कि हमारे दो आदमी बाहर भी बैठे हैं। शोर गुल की तो तेरी खैर नहीं। घटना के बाद पीड़िता ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। और बाद में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस व्यवस्था पर सवाल
पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फूटूेज देख रही है। भरी दोपहरी में बंदूक की नोक पर डकैती पड़ गयी और पुलिस को पता नहीं। शहर मेें आए दिन होने वाली ऐसी वारदातों से पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है कि पुलिस का डर अपराधियों में है नहीं या फिर पुलिस ही सुस्त है। कोतवाली इलाके में ऐसी वारदातों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है।