
बालाघाट। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों के अलावा बिजली और स्वास्थ्य के साथ ही नेटवर्क फैलाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नक्सल क्षेत्रों में प्रचलित कार्यो के अलावा अन्य प्रस्तावित कार्यो के सम्बंध में कलेक्टर मृणाल मीना ने निर्माण विभाग के साथ समीक्षा की।
21 मार्गो पर19 ब्रिज बन रहे
पीएमजीएसवाय के प्रबंधक लारिया ने जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि विभाग द्वारा आरसीपीडब्ल्यूई के तहत कुल 21 मार्गो सहित 19 ब्रिज पर कार्य प्रचलित है। इनमें से 59.52 किमी. की 8 सड़को का कार्य जून तक पूर्ण हो जाएगा। शेष सड़के मार्च 26 तक पूर्ण की जाएगी। कलेक्टर मीना ने केंद्रीय मद से स्वीकृत कार्यो की भी समीक्षा करते हुए एससी के तहत नवीन 55 कार्य प्रस्तावित कार्यो को भी शामिल करने के निर्देश दिए।
55 कार्य प्रस्तावित
बैठक में स्पेशियल सेंट्रल मद से जिले में विभिन्न 55 कार्य प्रस्तावित किये गए है। ये प्रस्तावित कार्य 28 करोड़ 56 लाख 69 हजार रुपये की लागत से पूर्ण होंगे। इसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 कार्य इसमें विद्युत ट्रांसफार्मर, कैम्प, अप्रोच मार्ग, बाउंड्रीवाल,आरसीसी कलवर्ट पुलिया शामिल है। इसी तरह विद्युत विभाग के 9 कार्य ट्रांसफार्मर,पुलिस चैकियों के पंचायतो द्वारा किये जाने वाले 18 ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग एक के 13 कार्य प्रस्तावित है। बैठक में पुलिस चैकियों पर 2 जी से 4 जी में टावर अपग्रेड किये जा रहे हैं। 50 टावर्स की वर्तमान स्थिति क्रियाशील होने में आ रही समस्याओ को दूर करने पर चर्चा की गई।