
रीवा। शहर कांग्रेस ने गैंगरेप और नशे के बढ़ते कारोबार के विरोध में आज व्यापारियों से रीवा बंद करने की अपील की थी। जिसका समर्थन शिल्पी प्लाजा के दुकानदारों ने किया। रीवा का मुख्य बाजार शिल्पी प्लाजा है।
कांग्रेस के पदाधिकारी इसके पहले आई जी को ज्ञापन देकर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था की ओर ध्यान दिलाते हुए ज्ञापन दिया था। साथ ही गैग रेप घटना में आरोपियों को पकड़ने और पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही थी। जिले में नशे के बढ़ते धंधे पर नकले लगाने की मांग की थी। पुलिस जिले में न अपराध को रोक पाई और नही नशे के धंधे पर नकेल लगा सकी।
शिल्पी प्लाजा बंद
आज कांग्रेसी शिल्पी प्लाजा के दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील की। और दुकानदार भी उनके समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखी। बाइक में सवार होकर कांग्रेसी हर जगह दुकानें बंद करने की अपील की। जाहिर सी बात है कि शहर के व्यापारी बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार से व्यथिथ है। यह माना जाता है कि शिल्पी प्लाजा बंद यानी पूरा रीवा बंद। वैसे रीवा में दो किलोमीटर के दायरे में ज्यादातर दुकानें है। व्यावसायिक काम्पलेक्स है। बारह बजे से कांग्रेसी दुकानें बंद करने निकले। और एक घंटे के अंतराल में सभी दुकाने बंद हो गयी।
पीड़िता को न्याय दिलाएंगे
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता गैंग रेप की घटना के विरोध रीवा बंद कराने का अभियान सुबह से ही कर रहे हैं। बंद को सफल बनाने के लिए जिले और आसपास के दूसरे जिलों से भी कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुचे हैं। कुछ आ रहे हैं। गैंगरेप की घटना के बाद से हम लगातार धरना प्रदर्शन और कैंडल मार्च जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।कांग्रेस का संकल्प है कि हर हाल में पीड़िता को न्याय दिलाना।
रीवा में अपराध चरम पर -अभय
कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि रीवा में नशे के बढ़ते धंधे की वजह से अपराध चरम सीमा पर है।महिला सुरक्षा को लेकर सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। आए दिन सामने आ रही रेप और गैंगरेप की घटनाएं इस बात का प्रमाण है। आज खुलेआम दिनदहाड़े रीवा में गैंगरेप की वारदात रही है। रीवा धीरे-धीरे नशे का हब बनता जा रहा है। विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस के अधिकारी इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की जगह नशे के सोदागरों के साथ मीटिंग कर रहे हैं।
मेडिकल नशे की जड़ में प्रहार
महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय ने कहा कि संभागीय मुख्यालय रीवा में विकास की बाते करने वालों को बढ़ता अपराध और बढ़ता नशे का कारोबार नहीं दिख रहा है। हैरानी होती है कि वो रीवा को विकसित रीवा बनाने की बात करते हैं दूसरी ओर उनकी लापरवाही की वजह से रीवा दूसरे मामले में विकसित हो रहा है। मेडिलक नशे का कारोबार सबसे अधिक रीवा में हो रहा है।
पुलिस प्रशासन की ढिलाई
महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि रीवा नशे की नगरी बन चुका है। और नशा करने वाले बढ़ ही रहे हैं साथ ही नशा आज धंधे का रूप ले लिया है। यह सब पुलिस प्रशासन की ढिलाई की वजह से हो रहा है। पुलिस प्रशासन स्वयं नशे को बढ़ावा दे रहा है। वरना रीवा का चेहरा इतना खराब न होता। कांग्रस नशे के कारोबार और अपराध के खिलाफ आज रीवा बंद करा रही है। जरूरी समझा गया तो यह काम हर महीने करेगी।