
Reached pakistan without visa to get married
मुज्जफराबाद। जम्मू कश्मीर की फातिमा अपने पाकिस्तानी प्रेमी इमरान से मिलने एलओसी पार कर पीओके पहुंच गयी। फातिमा बगैर वीजा के पीओके पहुंच गई इमरान से शादी करने। पीओके पुलिस को फातिमा के आने की खबर मिलने पर उसे उसके प्रेमी इमरान सहित गिरफ्तार कर लिया है।अंजू के बाद यह दूसरा मामला है,जब कोई भारतीय महिला अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंची।
एफआईआर दर्ज
पाकिस्तानी टीवी चैनल जिओ की रिपोर्ट के अनुसार पीओके की कटुआ पुलिस ने जम्मू कश्मीर की रहने वाली फातिमा को अवैध तरीके से पीओके में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया है। फातिमा का कहना है कि उसके प्रेमी इमरान ने वायदा किया था कि यदि वो पीओके आ जाती है तो वह उससे शादी कर लेगा। और वह आ गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने इमरान के केइर्ने गांव में छापा मार कर फातिमा को अरेस्ट किया। पीआके पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज किया है।
फोन के जरिए संपर्क में आए
पुलिस ने बताया कि फातिमा 24 नवंबर को एलओसी पार करके आई थी और वह पीओके के पुंछ जिले में पहुंच गई। फातिमा ने बताया कि वह अपनी मर्जी से शादी करने के लिए पीओके आई है। इस बीच इमरान उसे अपने घर ले गया। फातिमा ने बताया कि इमरान अपने भाई के साथ विदेश में काम करता है। फातिमा ने बताया कि वे दोनों फोन के जरिए संपर्क में आए थे। पुलिस ने इमरान को फातिमा के माता पिता की मर्जी के बगैर शादी को उकसाने के आरोप में अरेस्ट कर लिया है।
मजिस्ट्रेट से गुहार
इमरान के परिवार ने मजिस्ट्रेट से गुहार लगाई है इस कपल को रिहा करने का अनुरोध किया है। इससे पहले एक और भारतीय लड़की अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्ला से मिलने के लिए वीजा लेकर पाकिस्तान चली गई थी। अंजू ने बाद में नसरुल्ला से शादी रचा ली। अब अंजू वापस भारत आ गई है लेकिन पाकिस्तान नहीं जा पा रही है। वहीं नसरुल्ला भारत नहीं आ पा रहा है। अंजू ईसाई थी और उसने शादी से पहले इस्लाम अपना लिया था और फातिमा बन गई थी। अंजू और नसरुल्ला ने निकाह भी रजिस्टर कराया था। अंजू को शादी के बाद काफी तोहफे भी मिले थे। अब अंजू और नसरुल्ला दोनों ही दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं।