
Rape of friends gendar change,now blackmailling
राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)।राजधानी भोपाल में एक युवक प्रकाश ने दोस्त दिनेश के प्यार में पड़कर अपना जेंडर चेंज करा लिया। और दोनों के बीच तय हुआ कि जेंडर चेंज होने के बाद दोनों शादी कर लेंगे। जेंडर चेंज होने के बाद दिनेश नेे उसके साथ दुष्कर्म किया। और उसका वीडियो भी बनाया। अब उससे दस लाख रुपए मांग रहा है।शादी करने से भी मना कर दिया है। पुलिस ने जेडर चेंज करके बनी अंजली की शिकायत पर दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अब ब्लेकमेंलिंग कर रहा
प्रकाश से अंजली बनी 27 वर्षीय युवती नेे आरोप लगाएं हैं कि दिनेश ने उसके साथ पहले संबंध बनाए। फिर लिंग परिवर्तन करवाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का कहना है कि शादी का वादा कर दिनेश मुकर गया है।इतना ही नहीं अब वह उसे ब्लैकमेलिंग कर रहा है।
कहां की है घटना
यह घटना ओबेदुल्लागंज निवासी युवक के साथ हुई है,यानी अंजली के साथ दुष्कर्म बहन की ससुराल नर्मदापुरम में हुई। पड़ोस में रहने वाले शख्स से उसकी मुलाकात हुई और धीरे धीरे नजदीकियां बढ़ने और प्रेम संबंध बन गया। आरोप है कि आरोपी दिनेश ने होटल में प्रकाश के साथ शारीरिक संबंध बनाने के साथ फीमेल बनने के लिए राजी किया। जिसके बाद इंदौर के एक अस्पताल में उसका लिंग परिवर्तन कराया। लिंग परिवर्तन के बाद वो प्रकाश से अंजली बन गयी।
पांच लाख रुपए खर्च हुए
आरोपी ने इसके बाद नर्मदापुरम बुलाकर फिर से शोषण किया। इसमें करीब 5 लाख रुपये खर्च हुए।पीड़ित ने शिकायत की है कि आरोपी अब 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है और धमकी दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर गांधीनगर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि अब केस डायरी को नर्मदापुरम ट्रांसफर किया जाएगा। आगे की जांच नर्मदापुरम पुलिस करेगी।
दोस्त के लिए लड़की बना
रिलेशनशिप के दौरान दोनों के बीच तय हुआ कि भोपाल में रहने वाला युवक अपना जेंडर चेंज करवाकर लड़की बनेगा। इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे। प्यार में किए वादे को निभाने के लिए युवक ने ट्रीटमेंट के तहत हार्मोंनल चेंज की दवाई लेना शुरू किया।इसके बाद इंदौर में अस्पताल में जेंडर चेंज करवाकर युवक लड़की बन गया।
केस डायरी नर्मदापुरम जाएगी
गांधी नगर थाना प्रभारी विजेंद्र मर्सकोले ने एनडीटीवी को बताया कि पीड़ित के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित की बहन की शादी नर्मदापुरम में हुई है वहीं पीड़ित की आरोपी से मुलाकात हुई थी।हमनें जीरो पर मामला दर्ज किया है। केस डायरी नर्मदापुरम भेजेंगे।