
मुंबई। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि जो राज ठाकरे मोदी और अमित शाह को लेकर तीखी बातें किया करता था,वहीं अब बीजेपी का समर्थन कर रहा है। क्यों कि महाराष्ट्र चुनाव में अपने बेटे आदित्य ठाकरे को माहिम विधान सभा से जीताना चाहता है। ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि बगैर बीजेपी का साथ मिले वो कुछ नहीं कर सकते। वहीं राज ठाकरे का दावा है कि महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनेगी और मनसे का ही व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा।
राज को अपने बेटे की फिक्र
संजय राउत ने कहा राज ठाकरे का बेटा चुनाव लड़ रहा है। इसलिए आप उनकी मानसिक स्थिति समझ सकते हैं। एक समय था जब राज ठाकरे कहते थेे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को महाराष्ट्र में आने नहीं दिया जाएगा। राज्य में भाजपा के लिए कोई जगह नहीं है। अब वही राज ठाकरेे उनकी प्रशंसा करना शुरू कर दिया है। दरअसल उनके मन में डर है। राज ठाकरे को अपने बेटे के राजनीतिक भविष्य की चिंता हो सकती है। वो कुछ बोलें लेकिन सच्चाई यही है कि इस बार महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी का सीएम होगा।
राज ठाकरे का दावा
राज ठाकरे का दावा है कि महायुति गठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाएगा और मनसे के समर्थन से मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। मुख्यमंत्री मनसे का ही होगा।उनके इस बयान से कई लोग हैरान हो गए है। क्योंकि चुनावों से पहले उन्होंने कहा था कि वह दोनों गठबंधनों में से किसी का समर्थन या शामिल हुए बिना अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।