
Public awareness rally
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर शुक्रवार को पुलिस लाइन बालाघाट से जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया। रैली पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर आम्बेडकर चौक, हनुमान चौक, मेन रोड, काली पुतली चौक से होते हुऐ वापस पुलिस लाईन में ही जाकर सम्पन्न हुई। जनजागरूकता रैली में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी, महिला बाल विकास विभाग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों की भी सहभागिता रहीं।