
Prisoner swallowed mobile after raid in jail
राष्ट्रमत न्यूज,बेंगलुरू। शिवमोगा के सोगाने सेन्ट्रल जेल में छापा पड़ा तो 30 वर्षीय कैदी दौलत उर्फ गुुुंडा ने मोबाइल फोन निगल लिया। कैदी दस वर्ष की सजा काट रहा था।पेट दर्द की शिकायत पर उसे जेल अस्पताल में भर्ती किया गया। डाॅक्टरों ने पूछताछ की तो उसने कहा गलती से पत्थर निगल लिया है।लेकिन एक्सरे की तस्वीर से जो कुछ भी दिखा वो बिलकुल पत्थर जैसा नहीं था। कैदी केा शिवमोगा के मगन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी सर्जरी करके मोबाइल निकाला गया।
आरोपी को गांजा तस्करी में हुई सजा
आरोपी शिवमोगा सेंट्रल जेल में गांजा तस्करी के मामले में सजा काट रहा है। हाल ही में पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल फोन निगल लिया। कुछ दिन पहले उसने पेट दर्द की शिकायत करते हुए बताया कि गलती से पत्थर का टुकड़ा निगल लिया है। हालांकि अस्पताल जाने के बाद पेट में मोबाइल होने का पता चला। यहां डॉक्टरों ने उसके पेट से तीन इंच लंबे और एक इंच चौड़े फोन को सर्जरी करके बाहर निकाला।
कैदी ने की पेट दर्द की शिकायत
दरअसल, कैदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। दोषी ठहराया गया 30 वर्षीय दौलत उर्फ गुंडू 10 साल की सजा काट रहा है। शिवमोगा सेंट्रल जेल में गांजा तस्करी के मामले में सजा काट रहे कैदी ने पकड़े जाने के डर से मोबाइल को फोन निगल लिया। वहीं 30 वर्षीय कैदी दौलत उर्फ गुंडू ने 24 जून को जेल कर्मचारियों से पेट दर्द की शिकायत की। उसने बताया कि गलती से पत्थर का टुकड़ा निगल लिया है। इसके बाद उसे मैकगन अस्पताल ले जाया गया।
सर्जरी कर निकाला गया मोबाइल
जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके पेट में कोई ऑब्जेक्ट दिखा और तत्काल सर्जरी की सिफारिश की गई। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को उसके पेट से एक मोबाइल फोन मिला, जिसकी चौड़ाई एक इंच और लंबाई तीन इंच थी। फोन को सफलतापूर्वक निकालने के बाद डॉक्टरों ने इसे जेल प्रशासन को सौंप दिया। 8 जुलाई को यह कार्रवाई पूरी हुई। वहीं जेल के मुख्य अधीक्षक पी. रंगनाथ ने तुंगा नगर पुलिस थाने में दौलत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी पर जेल परिसर में प्रतिबंधित वस्तु लाने का मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि जून 2024 में शिवमोगा जिला अदालत ने दौलत को ड्रग तस्करी के मामले में दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।