
Prinka gandhi in JPC formed on one nation one election
नईदिल्ली।(ब्यूरो)। एक देश एक चुनाव बिल दोबारा संसद में पेश होने के बाद समीक्षा के लिए बनने वाली जाॅइट पार्लियामेंट्री कमेटी में प्रियंका गांधी सहित लोकसभा से 21 और राज्य सभा से 10 सांसदों को चुना गया है।सभी लोकसभा सांसदों के नामों का ऐलान हो गया है।
JPC में प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी और सुखदेव भगत सिंह को शामिल किया गया है। भाजपा की तरफ से बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा और अनुराग सिंह ठाकुर समेत 10 सांसद हैं जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) से कल्याण बनर्जी। इस समिति को अगले सत्र के आखिरी हफ्ते के पहले दिन तक अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी। हालांकि राज्यसभा की तरफ से इस JPC के लिए 10 सांसदों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।
वोटिंग के बाद बिल दोबारा पेश हुआ
कानून मंत्री मेघवाल ने 17 दिसंबर को लोकसभा में एक देश-एक चुनाव को लेकर संविधान संशोधन बिल रखा था। विपक्षी सांसदों ने इसका विरोध किया। इसके बाद बिल पेश करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग कराई गई। कुछ सांसदों की आपत्ति के बाद वोट संशोधित करने के लिए पर्ची से दोबारा मतदान हुआ। इस वोटिंग में बिल पेश करने के पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 वोट पड़े। इसके बाद कानून मंत्री ने बिल दोबारा सदन में रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा बिल पेश होते समय लोकसभा में अनुपस्थित रहे 20 सांसदों को नोटिस भेजेगी। पार्टी ने सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया था।