
Police cyclone on the disabled
राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर दिव्यांग विधान सभा का घेराव करने निकले थे। उन पर बस स्टैण्ड में पुलिसिया चक्रवात का ऐसा कहर बर्पा कि देखने वाले दंग रह गए। उन्हें घसीट कर पुलिस गाड़ी में ले गयी।छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी करने वाले 148 अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आज प्रदेश के सभी दिव्यांग संघ संयुक्त रूप से राजधानी रायपुर में विधानसभा का घेराव करने निकले थे। रायपुर में बस स्टैंड के पास बैठे दिव्यांग संघ के लोगों को पुलिस ने जबरदस्ती उठा उठाकर गाड़ी में डाला और नवा रायपुर तूता धरना स्थल में ले जाकर छोड़ा।
दिव्यागों पर पुलिसिया चक्रवात
रायपुर में बस स्टैंड के पास बैठे दिव्यांग संघ के लोगों को पुलिस ने बलपूर्वक उठाया और गाड़ी में डालकर नवा रायपुर स्थित तूता धरनास्थल ले गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पुलिस महिलाओं और पुरुषों को घसीटकर हटाते नजर आ रही है।
महिला दिव्यांगों के साथ बदसलूकी
विधानसभा घेराव से पहले वायरल हुए वीडियो में पुलिस महिला दिव्यांगों को घसीटते और बदसलूकी करते दिख रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर निकले थे, लेकिन पुलिस उन्हें प्रदर्शन करने से रोक रही है।दिव्यांग संघ के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार प्रदर्शन किया है और सरकार के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना आंदोलन वापस लिया। लेकिन अब तक मांगे पूरी नहीं होने पर आज सभी दिव्यांग विधानसभा का घेराव करने रायपुर पहुंच रहे हैं।
दिव्यागों की छह सूत्रीय मांगे
फर्जी प्रमाणपत्र वालों की तत्काल बर्खास्तगी। दिव्यांग कोटे के बैकलॉग पदों पर विशेष भर्ती अभियान।दिव्यांग पेंशन 5000 रुपए प्रतिमाह किया जाए।बीपीएल की अनिवार्यता समाप्त की जाए।21 वर्ष से अधिक अविवाहित दिव्यांग महिलाओं को महतारी वंदन योजना में शामिल किया जाए।3% पदोन्नति आरक्षण के पालन के लिए परिपत्र जारी किया जाए।
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी
विधानसभा घेराव से पहले दिव्यांग संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से चयनित 7 डिप्टी कलेक्टर, 3 लेखा अधिकारी, 3 नायब तहसीलदार, 2 सहकारिता निरीक्षक, 3 पशु चिकित्सक सहित कुल 148 अधिकारियों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल की है।