
PM ashked the commissioner what happened in the gang rape case
वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को काशी दौरे पर हैं। सुबह सवा दस बजे एयरपोर्ट पर उतरते ही PM मोदी एक्शन के मूड में दिखे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप को लेकर सवाल-जवाब किए। उन्होंने कमिश्नर से वारदात की पूरी जानकारी ली। कहा- सभी दोषियों पर सख्त एक्शन हो। साथ ही, ऐसी घटना दोबारा न होने पाए।
कैफे सील कर दिया गया
कमिश्नर ने पीएम मोदी को केस की पूरी स्टेट्स रिपोर्ट बताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द अन्य 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुख्य आरोपी का कैफे सील कर दिया गया है।
गैंगरेप की घटना के बारे में…
वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 23 लड़कों ने 7 दिन तक गैंगरेप किया था, फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए थे। इसके बाद छात्र बदहवास हालत में घर पहुंची थी। दो दिन तक बेहोश रही थी।छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया- मेरी बेटी 29 मार्च को अचानक लापता हो गई। दोस्तों, रिश्तेदारी सब जगह ढूंढा। उसके दोस्त दानिश और आयुष को भी फोन किए। 4 अप्रैल की सुबह पुलिस ने मेरी बेटी को घर पहुंचाया। वह बेसुध थी, हालत बिल्कुल ठीक नहीं थी।
सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड
उसको नॉर्मल होने में 48 घंटे लगे। फिर उसने गैंगरेप के बारे में बताया। मेरी बेटी के साथ 6 दिन में 23 लड़कों ने हैवानियत की, फिर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने 7 अप्रैल को FIR दर्ज की। पुलिस की जांच में होटल्स और कैफे की लोकेशन मिली। रेप करने वाले 12 लोग अरेस्ट हुए हैं। पुलिस पूछताछ के बाद अनमोल गुप्ता सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड निकला है।
11 की तलाश में दबिशें
पुलिस ने अब तक गैंगरेप में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें अभी 11 लोगों की पहचान होनी बाकी है। पुलिस ने जिन लोगों को अरेस्ट किया है, उनसे पूछताछ करके रेप करने वाले आरोपियों की पहचान क्लियर की जा रही है। जिनका नाम पता मिल गया है उन्हें इन्हें पुलिस ढूंढ रही है।
फरार 14 लोगों में 3 की पहचान
पुलिस को जब लड़की मिली, तब वह ड्रग्स के नशे में थी। उसकी टूटी फूटी कहानी में पुलिस 12 लोगों को चिह्नित कर सकी है। इनमें 9 लोग अरेस्ट हो गए। बाकी 3 लोगों में अमन, जैब और समीर शामिल है। इन्हें पुलिस ढूंढ रही है। अभी 11 लोगों की पहचान होनी बाकी है। पुलिस ने जिन लोगों को अरेस्ट किया है, उनसे पूछताछ करके रेप करने वाले आरोपियों की पहचान क्लियर की जा रही है।