
Panchyat darpan portal closed work affected
बालाघाट। मध्य प्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल का मकसद, मध्य प्रदेश की पंचायतों से जुड़ी जानकारी को डिजिटल तरीके से नागरिकों तक पहुंचाना है। इस पोर्टल के जरिए, पंचायतों का पूरा लेखा-जोखा डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन ग्राम पंचायतों में पंचायत दर्पण पोर्टल लिंक फेल हो जाने से सम्पूर्ण ग्राम पंचायतों के सामने अब भुगतान से सम्बंधित प्रक्रिया प्रभावित हो चुकी है और पंचायत कर्मचारियों की परेशानीयां बढ गई है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की सम्पूर्ण ग्राम पंचायतों में सभी प्रकार मदो की राशि का भुगतान करने हेतु ग्राम पंचायत को पंचायत दर्पण पोर्टल पर कार्य करना होता है और आॅनलाईन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही पोर्टल के माध्यम से राशि का भुगतान किया जाता है। पोर्टल में आई तकनीकि खराबी के कारण भुगतान प्रक्रिया अवरूद्ध हो चुकी है। जिसमें ग्राम पंचायत के कर्मचारियों का भुगतान, पंचायत अधीनस्थ हुए निर्माण कार्यो का भुगतान समेत कई कार्य शामिल है। इसी तरह से शासन की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी अंत्येष्टि सहायता योजना की राशि भी परिजनों को नहीं मिल पा रही है। यह स्थिति लगभग एक माह से बनी हुई है।