
Pakistan fired 400 drones ,making citizens shield
नई दिल्ली (ब्यूरो)। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह 8 से 9 मई की रात हुए पाकिस्तान के हमलों की जानकारी पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 8.9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से भारतीय युद्ध क्षेत्र में कई बार हमला किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 36 स्थानों पर घुसपैठ का प्रयास किया गया। फायरिंग की गई। भारत ने घुसपैठियों को मार गिराया।
उकसावे की कार्यवाही की
पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर उकसावे की कार्यवाही की है। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया, व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने अपने नागरिक हवाई क्षेत्र को ढाल बनाकर भारतीय सीमा में हमले किए। इस दौरान उसने भारतीय वायु क्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया, साथ ही भारी कैलिबर वाले हथियारों से फायरिंग भी की। तुर्किए के ड्रोन से हमले किए।
विक्रम मिसरी ने कहा
विक्रम मिसरी ने कहा कि कल रात की पाकिस्तानी सेना की कायरतापूर्ण गतिविधियों से आपको अवगत करा दिया गया है। ये उकसाने वाली कार्रवाई थी, उन्होंने भारतीय शहरों और सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर और कुछ मिलिट्री ठिकाने को टारगेट किया। भारतीय सैन्य इकाइयों ने इनका उत्तर दिया।पाकिस्तान दावा करता है कि उन्होंने किसी धार्मिक स्थान पर हमला नहीं किया। उन्होंने पुंछ में गुरुद्वारे पर हमला किया।पाकिस्तान कह रहा है कि हमने ननकाना साहिब पर ड्रोन हमला किया है। पाकिस्तान कोशिश कर रहा है कि धार्मिक रंग इस मामले को दिया जा सके। पहलगाम हमले में ही यही दिखाई दिया है।
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा
8-9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से भारतीय युद्ध क्षेत्र में कई बार हमला किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 36 स्थानों पर घुसपैठ का प्रयास किया गया। करीब 300-400 ड्रोन का इस्तेमाल किया था।इनका मकसद खुफिया और वायु रक्षा प्रणालियों की जानकारी लेना था। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि तुर्किये के ड्रोन थे। इनकी जांच की जा रही है। भारतीय सेनाओं ने इन्हें नष्ट कर दिया। एक यूएवी भी मूवमेंट कर रही थी, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।
कुछ जवान जख्मी हुए
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, पाकिस्तान ने LoC पर भारी फायरिंग की, इसमें कुछ जवान घायल हुए। 7 मई 2025 को रात साढ़े आठ बजे मिसाइल और ड्रोन हमला किया और उश दौरान अपना एयर स्पेस बंद नहीं किया। नागरिकों का इस्तेमाल ढाल के लिए किया।”पंजाब सेक्टर में हाई एयर डिफेंस अलर्ट के दौरान हमारा एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए बंद है, लेकिन पाकिस्तान के इलाके में नागरिक उड़ान चल रही थी।
घुसपैठ और हमले की कोशिश की
, पाकिस्तान की सेना ने 36 से अधिक स्थानों पर 300 से 400 ड्रोन और अन्य हथियारों के जरिए LoC और IB के आसपास घुसपैठ और हमले की कोशिश की। भारतीय सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन प्रयासों को नाकाम कर दिया और काइनेटिक एवं नॉन-काइनेटिक साधनों से कई घुसपैठियों को ढेर किया।