
One was strangled ,the other kept making the video
रीवा। मध्यप्रेदश के डिप्टी सी.एम. राजेन्द्र शुक्ला का रीवा जिला अब अपराध के मामले में मेट्रो सिटी हो गया है। जबकि विपक्ष इसे कोरेक्स सिटी कहता है। हर दिन अपराध के नये नये ढंग सामने आ रहे हैं। सौ रुपए का कोरेक्स और गांजा पीकर बेरोजगार युवक चर्चित होने के लिए बकरे की तरह भाई के दोस्त का गला दबंगई से रेतता रहा और दूसरा लड़का खड़े होकर वीडियो बनाता रहा। इतना ही नहीं फिल्मी गुंडे की तरह मृतक के घर वीडियो भी भेज दिया।
तालिबान अंदाज रीवा में
हत्या का ऐसा दृश्य केवल फिल्मों में ही दिखाया जाता है। लेकिन वास्तविक जीवन में इसकी कल्पना भी बेमानी है। रीवा जिले के पिपरहा गांव में अभिषेक त्रिपाठी का गला अभिषेक त्रिपाठी के छोटा भाई का दोस्त रजनीश मिश्रा चाकू से उसका गला रेतता रह भोखराी जंगल में और एक लड़का वीडियो बनाता रहा। मरने के बाद उसका साथी कहता है मैं मोबाइल फेक दूं। फिर वो मोबाइल वहीं पर फेंक देता है। इसके बाद चाकू फेंकने की बात भी करता है। वीडियो में युवक कहता नजर आ रहा है कि हां.हां मर गया मर गया।मारने से पहले रजनीश मिश्रा अभिषेक को अपने साथ घूमने के लिए साथ ले गया था।
रजनीश फरार
वीडियो जब परिजनों के मोबाइल में आया तो सभी दंग रहे गए। इतनी निर्दयी से रजनीश ने अभिषेक का गला काट रहा था कि ऐसा तो तालिबान में ही होता है। बुधवार रात परिजन ने थाने पहुंचकर पुलिस को गला काटने का वीडियो दिखाया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संदेह के आधार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मगर मुख्य आरोपी रजनीश मिश्रा फरार है।
पुरानी रंजिश की आशंका
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया है। दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। पता कर रहे हैं कि इतनी बेरहमी से हत्या करने के पीछे क्या वजह है। क्या मकसद हो सकता है। हालांकि कुछ स्पष्ट नहीं है। पर पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है। जानवरों की बात पर इनमें विवाद हो चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले अभिषेक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने यह कदम उठाया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।