
One crore robbery in the house of BJP leader in morena
राष्ट्रमत न्यूज मुरैना। मुरैना में भाजपा नेता के घर मंगलवार रात डकैत घुस आए। कट्टे की नोक पर एक करोड़ से ज्यादा कीमत के सोने चांदी के जेवर कैश और 12 बोर की बंदूक ले गए।घर में 50 लाख रुपए रखे थे जमीन की रजिस्ट्री के वो भी ले गए। पुलिस को फोन करने की कोशिश किये तो पिस्तौल तान दी डकैतों ने राजकुमार यादव पर। डकैती के दौरान भाजपा नेता राजकुमार यादव के साथ उनकी सरपंच पत्नी मंजू यादव और दो बच्चे मौजूद थे।
इसी लोहे की सीढ़ी को मकान से लगाकर डकैत छत पर चढ़े।
हथियार लेकर चार लोग घर में घुसे
भाजपा नेता राजकुमार यादव ने बताया कि मंगलवार रात करीब 1.30 बजे बदमाशों ने पहले रैकी की। फिर लोहे की सीढ़ी लगाकर घर की छत पर चढ़े। चार लोग हथियार लेकर घर में घुसे और कुछ बाहर खड़े थे। पुलिस को काल करने की कोशिश की तो कट्टा तान दिया। हाथ-पैर बांधकर तिजोरी की चाबी ले ली और सामान लूटकर फरार हो गए। जमीन की रजिस्ट्री के लिए घर में 50 लाख रुपए रखे हुए थे।उसे भी लूट ले गए। मामला जौरा के अलापुर गांव का है।
जिस रास्ते से आरोपी भागे, वहां कीचड़ में उनके पैरों के निशान बन गए।
बहुत जल्द केस का खुलासा करेंगे
सरपंच के घर डकैती की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जौरा में पुलिस ढंग से गश्त नहीं करती है। इसी कारण इतनी बड़ी डकैती हो गई।एसपी समीर सौरभ ने कहा, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने विजिट किया है। साइबर सेल भी इसमें लगी है। घटना बड़ी है, बहुत जल्द इस केस का खुलासा करेंगे।
गांव में जमीदार हैं राजकुमार यादव
जून 2022 में ग्राम पंचायत से महिला सीट आरक्षण होने से राजकुमार की पत्नी मंजू यादव सरपंच बनी। उनके पति और भाजपा नेता राजकुमार यादव का एक छोटा भाई और बहन है। राजकुमार यादव आरएसएस से जुड़े हैं और भाजपा में सक्रिय रूप से युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के पद पर रहे हैं। राजकुमार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से के करीबी बताए जाते हैं।उनके पिता पुरुषोत्तम यादव जनपद सदस्य और ग्राम न्यायालय के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। राजकुमार यादव गांव में जमीदार के रूप में जाने जाते हैं।