
Obscene behavior with a woman in air india flight
नई दिल्ली। दिल्ली से गोवा जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पैसेंजर से अश्लील हरकत करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया था कि मंगलवार को जब वो फ्लाइट में सफर कर रही थी, तो पास बैठे यात्री जितेन्द्र ने गलत हरकत की कंबल ओढ़कर जब मैं सोने लगी । पुलिस ने कहा कि आज आरोपी को पणजी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सफर के दौरान छेड़छाड़
गोवा पुलिस ने डेबोलिम एयरपोर्ट से जितेन्द्र को गिरफ्तार किया है।उस पर आरोप है कि फ्लाइट के अंदर महिला यात्री से छेड़छाड़ कर रहा था। घटना मंगलवार की है। मंगलवार को सुबह 11 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट ने गोवा के लिए उड़ान भरी। उसे दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर पणजी के एयरपोर्ट पर लैंड करना था। लेकिन इस फ्लाइट के अंदर एक यात्री ने महिला पैसेंजर से सफर के दौरान छेड़छाड़ की।
गलत तरीके से छूने लगा
महिला पैसेंजर ने इसे लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसके रिपोर्ट पर पुलिस ने जितेन्द्र केा गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया आरोपी शख्स जितेन्द्र हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। दिल्ली के जनकपुरी की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने मंगलवार को पणजी थाने में जितेंद्र जांगियां के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में महिला ने बताया जितेंद्र नाम का पैसेंजर सफर के दौरान मेरी सीट के पास बैठा था। फ्लाइट में जब मैंने ब्लैंकेट ओढ़कर सोना चाहा तो जितेंद्र मुझे गंदे तरीके से छूने लगा। पहले मुझे लगा कि शायद उसका गलती से हाथ लग गया होगा। लेकिन बाद में मैंने पाया कि वो तो जानबूझकर ऐसा कर रहा है।