
Nukkad natak under bal marriage open abhiyan
बालाघाट। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत आज आवाज संस्था,महिला बाल विकाश विभाग और पंचायतों के सहयोग से ग्राम पंचायत सिजोरा, कुगाव, और खजरा पंचायतों में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम किया गया। जिसमें ग्राम वासियों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया। सुरक्षित असुरक्षित पलायन के विषय में लोगों को जागरूक किया गया।
समुदाय को जागरूक किया गया
नाटक के जरिये बताया गया कि किस तरह लोग काम दिलवाने के नाम पर बच्चियों और महिलाओं को बहला फुसलाकर एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाते हैं। फिर वहां उनका शोषण करते हैं। इस बारे में समुदाय को जागरूक किया गया। नाटक के जरिये बताया गया कि इससे कैसे बचा जाए। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 और बाल एवं मानव दुव्र्यवहार विषय पर कानून की जानकारी समुदाय को दी गई।स्कूल के बच्चों को चाईल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के विषय में जानकारी दी गई। महिला हेल्प लाइन नंबर 181 की जानकारी दी गई।साइबर फ्रॉड के विषय में जानकारी दी गई कि किसी प्रकार फोन आता है, जो आपसे आपकी निजी जानकारी, बैंक संबंधित जानकारी मांगता है। कभी इन्हें अपनी जानकारी साझा न करें। बच्चों को अच्छा छूना बुरा छूना विषय पर जागरूक किया गया। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर 1098 पर काल करने की सलाह दी गई। टोल फ्री नम्बर 112 की जानकारी दी गई।