
Nitish on the path of shinde and soren
पटना।(ब्यूरो)। बिहार में अगले साल चुनाव। नीतीश कुमार धमकदार वापसी के लिए महिला सम्मान यात्रा पर निकलने वाले हैं।यह माना जा रहा है कि नीतीश कुमार एकनाथ शिंदे और हेमंत सोरेन की राह पर चलना चाहते हैं।इसीलिए महिला सम्मान यात्रा पर निकल रहे हैं। उसके बाद महिलाओं के लिए कोई नई योजना घोषित कर सकते हैं।
तीन सौ यूनिट बिजली फ्री
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले की जनता से वायदा कर चुके हैं यदि राजद की सरकार बनी तो तीन सौ यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। नीतीश तेजस्वी की काट के लिए महिला सम्मान यात्रा के जरिये पता करना चाहते हैं कि महिलाओं को झारखंड और महाराष्ट्र की तरह क्या कोई योजना लागू करना चाहिए। उससे एनडीए को क्या फायदा हो सकता है।
महिला संवाद यात्रा
वैसे चुनाव से पहले राज्य में सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से तैयारी शुरू कर दिये हैं। नीतीश कुमार आम तौर पर किसी भी चुनाव से पूर्व प्रदेश की यात्रा पर निकलते रहे हैं। इस बार भी वे चुनाव के पूर्व इसी महीने महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान वे महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का फीडबैक लेंगे। साथ यह पता करने कोशिश करेंगे कि महिलाओं को प्रभावित करने के लिए और क्या करना होगा। यह माना जा रहा है कि एकनाथ शिंद और हेमंत सोरेन की राह पर नीतीश चलना चाहते है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडी के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
महिलाओं के लिए कोई योजना
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार महिला सम्मान यात्रा के क्रम में महिलाओं के लिए कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। जदयू महिला मतदाताओं को अपना कोर वोटर मानता रहा है। महिलाओं की मांग पर ही नीतीश कुमार ने प्रदेश में शराबबंदी कानून का फैसला लिया था। हाल ही में झारखंड में हुए चुनाव में मंइयां सम्मान योजना का बड़ा लाभ महागठबंधन खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री भी महिलाओं के लिए ऐसी कोई योजना लांच कर सकते हैं।
जमीनी जानकारी मिलेगी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस यात्रा के दौरान को न सिर्फ जमीनी जानकारी मिलेगी बल्कि आने वाले समय में और क्या किया जा सकता है उसका फैसला भी लेने में मदद मिल सकती है। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर भी यात्रा पर हैं और विभिन्न दौर की यात्रा पूरा कर चुके हैं। उसी कड़ी में नीतीश कुमार भी यात्रा जरिये महिला वोटरों को साधना चाहते हैं।