
Naxalites plans 14 ids and 52 kg ammonium nitrate recovered
राष्ट्रमत न्यूज,चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत चितपील गांव के आसपास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटकों का भंडार बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान के दौरान 14 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस आईईडी और 52 किलोग्राम संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद कर उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया।
संयुक्त अभियान और गुप्त सूचना
पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के उग्रवादी टोकलो थाना क्षेत्र के चितपील गांव के जंगल और पहाड़ी इलाके में गोला.बारूद छिपाकर रखे हुए है। इसका उद्देश्य सुरक्षा बलों के अभियान को बाधित करना और उन्हें निशाना बनाना था।इस सूचना के आधार पर सहायक पुलिस अधीक्षक.सह.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर, शिवम प्रकाश के नेतृत्व में चाईबासा पुलिसए कोबरा, सीआरपीएफ 60वीं बटालियन, और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम गठित की गई।
सर्च अभियान और बरामदगी
संयुक्त अभियान दल ने चाईबासासरायकेला जिला सीमा के पास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान चितपील गांव के आसपास के जंगली क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए 14 आईईडी बरामद किए गए। इसके अलावा एक नक्सली डम्प से 52 पॉली बैग में भरा हुआ लगभग 52 किलोग्राम सफेद पाउडर जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक है,बरामद किया गया।सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की सहायता से सभी विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।नक्सली डम्प को भी सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया।
नक्सली गतिविधियों पर नजर
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो,सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहराए चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा, और अन्य नक्सली अपने दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए सक्रिय हैंण् इन गतिविधियों को रोकने के लिए झारखंड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ, और झारखंड जगुआर की टीमें लगातार संयुक्त अभियान चला रही हैं।