
naxalite-killed-sudhakar
राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर (ब्यूरो)। जिस गति से इनामी नक्सली मारे जा रहे हैं वो दिन अब दूर नहीं है ,जब छत्तीसगढ़ के बस्तर में लाल गलियारा इतिहास के पन्ने में चला जाएगा। आज बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। जिसमें केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम के मारे जाने की खबर है। वो तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था। सुधाकर पर भी एक करोड़ का इनाम है।
मुठभेड़ अभी चल रही
डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली वसवा राजू के बाद अब एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर के मारे जाने से जाहिर सी बात है कि नक्सलवाद की चूलें हिल गयी है। हिड़मा रह गया है। देर सबेर वो भी ढेर हो सकता है। गुरुवार सुबह से ही पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चल रही है। बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क एरिया में माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबल निकले थे।सुधाकर के मारे जाने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। सुरक्षाबलों की संयुक्ट टीम में डीआरजीए एसटीएफ और कोबरा के जवान शामिल हैं।
बड़े स्तर के नक्सलियों की मौजूदगी
टीम जब सर्चिंग में निकली तो इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में जवानों की सर्चिंग जारी है। नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी में प्रेस इंचार्ज बंडी प्रकाश समेत बड़े स्तर के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर है।बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, डीआईजी कमलोचन कश्यप और एएसपी मयंक गुर्जर मुठभेड़ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल भी नजर बनाए हुए हैं।
लगातार बड़े नक्सली लीडर मारे जा रहे
- इससे पहले 21 मई को हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए। इसमें 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी था।
- 21 मई की मुठभेड़ से 7 दिन पहले पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की भी जानकारी दी थी। इसमें 31 नक्सलियों को मार गिराया था।
- छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक ऑपरेशन चलाया था।