
Naxalite basava rajus laptop will come oyt of naxal network
राष्ट्रमत न्यूज रायपुर (ब्यूरो)। नक्सलियों का लीडर बसवा राजू का लैपटाॅप पुलिस के हाथ लगा है। नक्सली नेटवर्क की खुफिया बातें पता करने के लिए नक्सली बसवा राजू के लैपटाॅप को पुलिस डिकोड करने जा रही है। जल्द की नक्सली एनकाउंटर में मारे गए नक्सल चीफ के लैपटाॅप में छुपे राज बाहर आ सकते हैं। इससे यह पता चलेगा कि नक्सलियों की क्या क्या योजना है। क्या क्या मैसेज किसे भेजा जाता था। उसके मैसेज के पिछे कौन कौन सी बातें है।
पुलिस को जानने की उत्सुकता है
अलगअलग राज्यों में आतंक मचाने वाला नक्सल चीफ बसवा राजू उर्फ गगन्ना को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इलाके की सर्चिंग के बाद जवानों ने कई सामान भी जब्त किया है। जवानों के हाथ बसवा का एक खास डिवाइस भी लगा है। अब कई राज उसके जप्त लैपटाप से निकलने की संभावना है। पुलिस भी उत्सुक है यह जानने की कि उसके लैपटाॅप में आखिर क्या क्या है। 21 मई को अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों ने 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। उसमें नक्सलियों का चीफ बसवा राजू भी मारा गया था। 1.5 करोड़ का इनामी था बसवा राजू।
निकलेंगे कई राज
जवानों को सर्चिंग के दौरान नक्सली बसवा राजू का लैपटाप सहित कई डिवाइस हाथ लगे हैं। यह माना जा रहा है कि बसवा राजू नक्सली चीफ था तो उसके लैटपटाप में ऐसे कई तथ्य हो सकते हैं जो सरकार के काम आ सकते हैं। उसके लैपटाॅप में गोपनीय तथ्य भी हो सकते हैं। जो पुलिस और सरकार के काम आ सकते हैं। वहीं अब बसवा राजू के लैपटाप को आईटी एक्सपर्ट डिकोड करने की कोशिश कर रहे है।उसके लैपटाॅप में उन लोगों के भी नाम हो सकते हैं जो नक्सल संगठन की मदद करते हैं।
नक्सल समर्थकों की खैर नहीं
पुलिस को यह अनुमान है कि बसवा राजू के इस लैपटाप में देशभर में छिपे नक्सल समर्थकों की लिस्ट भी हो सकती है। यदि सूची मिल गयी तो उनकी गिरफ्तारी करने में सुविधा होगी। वहीं बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों के संगठन के जो भी मददगार देश और दुनिया में होंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि नक्सल संगठन के लिए कौन-कौन अर्बन नेटवर्क के रूप में काम कर रहा है और नक्सलियो का साथ दे रहा है।