
monsoon-knock-in-mpyellow-alertin-cg62-districts-in-up-will-rain
राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल/ लखनऊ/रायपुर(ब्यूरो)। भीषण गर्मी के बीच आज मानसून ने मध्यप्रदेश में दस्तक दी। कई जिलों में तेज बारिश हुई। वहीं रीवा में दोपहर तीन बजे के करीब बादल गरजने लगे। कुछ देर तक बारिश हुई। मध्यप्रदेश में मानसून एक दिन की देरी से बड़वानी खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते राज्य में पहुंच गया है। पिछली बार यह 21 जून को आया था।हालांकि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 27-28 मई को हो गई थी। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।मध्यप्रदेश में 21 दिन बाद मानसून की दस्तक हुई है। यूपी में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है। पिछले 24 घंटे में वाराणसी देश में सबसे गर्म रहा। यहां का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी
मध्यप्रदेश में सोमवार दोपहर बाद मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी। इस बार मानसून 1 दिन लेट हो गया। पिछली बार 6 दिन की देरी से 21 जून को आया था।प्रदेश में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून है। चूंकि, इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। इसलिए संभावना थी कि एमपी में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महाराष्ट्र में एक ही जगह पर मानसून ठहरा रहा। इस वजह से यह आगे नहीं बढ़ा। दो-तीन दिन से मानसून की गतिविधियां फिर बढ़ी। इसके बाद आज यह प्रदेश में छा गया।
कई जिलों में तेज बारिश
सोमवार दोपहर को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही हैं। इनमें बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर, रीवा समेत और जिले शामिल हैं।भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जून से सितंबर यानी चार महीने तक प्रदेश में 104 से 106% तक बारिश होने का अनुमान जताया है। यानी, इस बार प्रदेश में 40 इंच या इससे अधिक पानी गिर सकता है। 27 मई को मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया था।
बिजली गिरने से 34 की जान गई
राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के 11 जिलों और महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज-रेड अलर्ट है।UP में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 62 जिलों में अलर्ट है। राज्य में पिछले 48 घंटे में बिजली गिरने की घटनाओं में 34 लोगों की जान गई है। बरेली में भारी बारिश से हाईवे डूब गया है।
देश में 8 दिन पहले पहुंचा था मानसून
इससे पहले मानसून ने देश में भी 8 दिन पहले दस्तक दी थी। वहीं, 26 मई को मानसून महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे समेत कई शहरों में 15 दिन पहले ही पहुंच गया था, जबकि यहां मानसून आने की सामान्य तारीख 10 जून तक है। हालांकि, इसके बाद मानसून एक ही जगह पर ठहर गया था।इस वजह से मध्यप्रदेश में आने में ज्यादा दिन लग गए। पहले मौसम विभाग ने 4 जून तक मानसून की एंट्री की संभावना जताई थी।