
Modi should beware of those who spread the forest secret
राष्ट्रमत न्यूज,पटना (ब्यूरो)। बिहार चुनाव को लेकर सियासी पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सासाराम में थे। यहां उन्होंने विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला और यह भी कहा जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा। जिन लोगों के अत्याचार के कारण बिहार के गरीबों को पलायन करना पड़ा। आज वही लोग सामाजिक न्याय के नाम पर सत्ता पाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है।
कांग्रेस को छोड़ दिया
पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ के जंग के बीच बिहार में नक्सलवाद का भी सफाया हो रहा है। हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन पर ज्यादा आक्रामक नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने बिहार को बहुत लूटा। अब उन्हें बिहार छोड़कर जाना पड़ा।कांग्रेस और राजद वालों ने गरीब, पिछड़े और दलितों की तकलीफों की चिंता तक नहीं की। यह लोग विदेशियों को बिहार की गरीबी दिखाने के लिए घुमाने लाते थे। आज जब गरीब, दलितों और पिछड़ा समाज ने कांग्रेस को छोड़ दिया है ताे इन्हें अपना अस्तित्व बचाने के लिए सामाजिक न्याय की याद आ रही है। उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस के कार्यकाल पर सवाल उठाए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही बिहार की एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
तब से विकास की राह खुल गई
रधानमंत्री ने बिहार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जब बिहार में जंगलराज की सरकार हटी, तब से विकास की राह खुल गई है।पीएम मोदी बोले कि बिहार में हर तरफ फोरलेन सड़कें बन रही हैं। गंगा, गंडक, कोसी जैसी नदियों पर नए पुल बन रहे हैं। इन परियोजनाओं से युवाओं को रोजगार मिलेगा और पर्यटन बढ़ेगा। बिहार में वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें भी चल रही हैं।