
Mnrega engineers indefinite strikr from 25
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट में मनरेगा अभियंता संघ ने 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। अभियंता पहले से ही 14 अगस्त से सामूहिक छुट्टी पर हैं।मनरेगा अभियंता संघ के अध्यक्ष भीवराम भोयर ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश संगठन के निर्देश पर सभी मनरेगा अभियंता हड़ताल पर जाएंगे।हड़ताल के कारण मनरेगा योजना के तहत होने वाले काम प्रभावित हो रहे हैं।
हड़ताल को मिला सरपंच संघ का समर्थन
सरपंच संघ ने अभियंताओं की मांगों को सही बताया है। सरपंच संघ अध्यक्ष वैभवसिंह बिसेन ने कहा कि वे अभियंताओं के साथ हैं। जरूरत पड़ने पर पंचायत बंद करने की भी चेतावनी दी है।सरपंच संघ सचिव आनंद बिसेन ने बताया कि वर्तमान सरकार मनरेगा योजना को कमजोर कर रही है। पंचायतों को मिलने वाले कामों में भी कटौती की गई है।
सरकार शोषण कर रही है
14 अगस्त को जिले के 50 से अधिक उपयंत्रियों ने मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, प्रमुख सचिव और मनरेगा आयुक्त को अपनी मांगें भेजी थीं। उपयंत्रियों का आरोप है कि सरकार उनका शोषण कर रही है। हड़ताल के कारण मनरेगा योजना के तहत होने वाले काम प्रभावित हो रहे हैं। मां की बगिया सहित अन्य विकास कार्य रुक गए हैं।