
Minor anjali said mamie beats
राष्ट्रमत न्यूज,दंतेवाड़ा(ब्यूरो)। बिहार के सुपौला जिले के थेरिया की रहने वाली बाहर वर्षीय अंजली यादव ने एमएमडीसी में कार्यरत अधिकारी की पत्नी खुशीपर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।अंजली यादव के मुताबिक मामी खुशी भारती ने बच्चे का डाइपर बदलने की बात पर मामा राजेन्द्र भारती की उपस्थिति में मार पीट की। जबकि मामा राजेन्द्र भारती ने बीच बचाव किया।
अंजली रात को घर से भाग गयी
राजेन्द्र भारती बचेली की हाई क्लास की काॅलोनी में टाइप 04 में क्वार्टर नम्बर 172 में रहते हैं। एनएमडीसी में अधिकारी हैं। अंजली यादव का आरोप है कि मामी खुशी यादव उसके साथ मारपीट करती हैं। मारपीट के बाद 5-6 जुलाई की दरमियानी रात अंजली यादव राजेन्द्र भारती के सोने के बाद चुपके से बिना बताए घर से निकल आई। वह पास की कालोनी में जाकर छिप गई थी।
अंजली रो रही थी
छह जुलाई की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच कालोनी की एक महिला की नजर अंजली पर पड़ी। उसनेे पार्षद मनोज साहा को फोन कर बताया कि एक बच्ची सीढ़ियों पर बैठी रो रही है। सूचना मिलने पर पार्षद वह मौके पर पहुंचा। वहां कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं। बच्ची ने अपना नाम अंजली यादव बताया। वह बिहार के सुपौल जिले के थेरिया की रहने वाली है।
पुलिस जांच कर रही
पार्षद मनोज साहा ने अंजली से सारी बात पूछा। उसने बताया कि उसके साथ मामी खुशी कुामारी मारपीट करती है। इस पर पार्षद ने पुलिस से मामी खुशी कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर धारा 115 2 बीएनएस और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।